MyMandirInstall
Profile

Rama Devi Sahu

266 days ago

हे दीनबंधु करुणासिंधु! हे गोविन्द दामोदर माधवेति!हे गोवर्धन गिरिधारी! राधे राधे! 🙏 वसुदेव सुतं देवं कंस चाणूर मर्दनं! देवकी परमानंदं कृष्णं वंदे जगद्गुरूं! ****************************** विचार संजीवनी ************* भगवान् भी क्या करें ***************** माँ कितनी ही दयालु क्यों न हो, पर आपकी भूख नहीं हो तो वह भोजन कैसे करायेगी ? ऐसे ही आपमें अपने कल्याण की उत्कण्ठा न हो तो भगवान् परम दयालु होते हुए भी क्या करेंगे ? चीर-हरण के समय द्रौपदी ने भगवान् को पुकारा तो वे वस्त्ररूप से प्रकट हो गये, पर जुए में हारते समय युधिष्ठिर ने भगवान् को पुकारा ही नहीं तो वे कैसे आयें ? युधिष्ठिर ने तेरह वर्षों तक वनमें दु:ख पाया। कुन्ती माता ने भगवान् श्रीकृष्ण से कहा कि 'कन्हैया ! क्या तेरे को पाण्डवों पर दया नहीं आती ?' भगवान् ने कहा कि 'मैं क्या करूँ', युधिष्ठिर ने जुए में राज्य, धन-सम्पत्ति आदि सब कुछ लगा दिया, पर मेरे को याद ही नहीं किया !' प्रेम से बोलिए जय श्रीराधेयय! 🙏

Comments (2)

Radhe Radhe null

Radhe Radhe

Feb 6, 2026

‼️ गुड मॉर्निंग सुप्रभात शुभ शुक्रवार सुबह सवेरे की राधे कृष्ण राधे राधे जी ।।‼️

Srikumar  महाराज🇮🇳☸️

Srikumar महाराज🇮🇳☸️

Feb 6, 2026

🙏🏻नमस्ते छोटी मेरी प्यारी बहन, भगवान करे दोस्तों हर दिन उम्मीदों से भरा हो, और प्यार जीवन की हर खुशी मिले। तुम सदैव चमकते रहो!