MyMandirInstall
Profile

Rama Devi Sahu

257 days ago

ऊँ भास्कराय पुत्रं देहि महातेजसे धीमहि तन्नः सूर्य प्रचोदयात् 🙏 सूर्य देव के राशि परिवर्तन करने की तिथि पर संक्रांति मनाई जाती है, 16 दिसंबर को सूर्य देव वृश्चिक राशि से निकलकर धनु राशि में गोचर करेंगे। जिस माह ऐसा होता है उस माह को धनुमाह कहा जाता है, धनु संक्रांति के दिन से ही हिंदू पंचांग के नौवें महीने का आरंभ हो जाता है। इस राशि में सूर्य देव 13 जनवरी तक विराजमान रहेंगे। धनु मास में भागवत कथा सुनने और दान-पुण्य करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है, इस माह प्रतिदिन घर से निकलने से पहले मुंह में मीठा डालकर ऊपर से पानी पीकर निकलें। धनु मास में प्रतिदिन सुबह स्नान कर तांबे के लोटे में जल, लाल फूल, अक्षत और गुड़ मिलाकर सूर्य देव को अर्घ्य देने से व्यक्ति के जीवन में उन्नति, आर्थिक समृद्धि, स्वास्थ्य लाभ और सौभाग्य का आगमन होता है।

Post media

Comments (2)

Rama Devi Sahu

Rama Devi Sahu

Dec 16, 2025

🙏🏹 Dhanu Sankranti or Vijay Divas ki Hardik Shubhkamnaye ke Sath Subha Ratri Bahana 😊 Jii ❤️🌹❤️

Riya Riya  💖💖

Riya Riya 💖💖

Dec 16, 2025

Shubh Sandhya Vandan Mere Pyari Behen 🪔 🤗❤️🥀🌹