
Rama Devi Sahu
281 days ago
*🌞~ आज का हिन्दू पंचांग ~🌞* *⛅दिनांक - 22 नवम्बर 2025* *⛅दिन - शनिवार* *⛅विक्रम संवत् - 2082* *⛅अयन - दक्षिणायण* *⛅ऋतु - हेमंत* *⛅मास - मार्गशीर्ष* *⛅पक्ष - शुक्ल* *⛅तिथि - द्वितीया शाम 05:11 तक तत्पश्चात् तृतीया* *⛅नक्षत्र - ज्येष्ठा शाम 04:47 तक तत्पश्चात् मूल* *⛅योग - सुकर्मा सुबह 11:30 तक तत्पश्चात् धृति* *⛅राहुकाल - सुबह 09:29 से सुबह 10:51 तक ( उज्जैन मानक समयानुसार)* *⛅सूर्योदय - 06:45* *⛅सूर्यास्त - 05:41 (सूर्योदय एवं सूर्यास्त उज्जैन मानक समयानुसार)* *⛅दिशा शूल - पूर्व दिशा में* *⛅ब्रह्ममुहूर्त - प्रातः 05:01 से प्रातः 05:53 तक (उज्जैन मानक समयानुसार)* *⛅अभिजीत मुहूर्त - सुबह 11:51 से दोपहर 12:35 तक (उज्जैन मानक समयानुसार)* *⛅निशिता मुहूर्त - रात्रि 11:47 से रात्रि 12:39 नवम्बर 23 तक (उज्जैन मानक समयानुसार)* *🌥️विशेष - द्वितीया को बृहती (छोटा बैंगन या कटेहरी) खाना निषिद्ध है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंड: 27.29-34)* *🔷सिर व बालों की समस्याओं से बचने हेतु🔷* *🔸सर्वांगासन ठीक ढंग से करते रहने से बालों की जड़ें मजबूत होती हैं, बाल झड़ने बंद हो जाते हैं और जल्दी सफेद नहीं होते अपितु काले, चमकीले और सुंदर बन जाते हैं । आँवले का रस कभी – कभी बालों की जड़ों में लगाने से उनका झड़ना बंद हो जाता है । ( सर्वांगासन की विधि आदि पढ़े आश्रम से प्रकाशित पुस्तक ‘योगासन’ के पृष्ठ १५ पर । )* *🔸युवावस्था से ही दोनों समय भोजन करने के बाद वज्रासन में बैठकर दो – तीन मिनट तक लकड़ी की कंघी सिर में घुमाने से बाल जल्दी सफेद नहीं होते तथा बाल और मस्तिष्क की पीड़ा संबंधी रोग नहीं होते । सिरदर्द दूर होकर मस्तिष्क बलवान बनता है । बालों का जल्दी गिरना, सिर की खुजली व गर्मी आदि रोग दूर होने में सहायता मिलती है । गोझरण अर्क में पानी मिलाकर बालों को मलने से वे मुलायम, पवित्र, रेशम जैसे हो जाते हैं । घरेलू उपाय बाजारू चीजों से सात्त्विक, सचोट और सस्ते हैं ।* *🔹प्यास व भूख लगने पर..* *प्यास लगे तो जल पियें, भूख तो भोजन खायें ।* *भ्रमण करे नित भोर में, ता घर वैद्य न जायें ।।* *जो सदा प्यास लगने पर ही पानी पीता है, भूख लगने पर ही भोजन करता है और नियमितरुप से प्रात:काल में भ्रमण करता है, उसके घर वैद्य नहीं जाते, अर्थात वह स्वस्थ्य रहता है ।* *🌞🚩🚩 *" ll जय श्री राम ll "* 🚩🚩🌞*

Comments (2)

Rama Devi Sahu
Nov 22, 2025
Jai Jai Shani Dev 🙏🙏🌹

