MyMandirInstall
Profile

Rama Devi Sahu

112 days ago

*माँ: My Life My World* शब्द जितना छोटा है, अर्थ उतना ही गहरा है....!! माँ... माँ की इतनी प्यारी कहानी होती है, *ना जाने माँ कैसी होती है....!!* किसी भी किताब में कुछ नहीं पढ़ा, पर ना जाने माँ सब कुछ पढ़ लेती है...!! *ना जाने माँ कैसी होती है.....* भगवान का एक रूप होता है, कुदरत का करिश्मा होती है....!! *ना जाने माँ कैसी होती है.....* लोग वक़्त के साथ बदल जाते हैं हर रोज़, पर वो हमेशा हमें निहारती रहती है...!! और अगर हम कुछ भूल जाएं, तो वो हमारी याददाश्त बनती है...!! *ना जाने माँ कैसी होती है......* बच्चों की बड़ी से बड़ी गलतियों को, पल भर में वो भुला देती है...!! क्योंकि... बच्चों की खुशी से बड़ी उसकी कोई दुनिया नहीं होती है....!! बच्चों की खुशी के खातिर वो खुद की, अपने सारे शौक खो देती है.....!! *ना जाने माँ कैसी होती है......* हमें दुनिया के रास्ते सिखाकर, खुद किसी एक रास्ते पर रुक जाती है...!! बच्चों के ऊपर जब कोई आंच आती है, तो ढाल बन कर वो सामने खड़ी हो जाती है....!! हमें इतना सा भी दर्द क्यों ना हो, वो बिना कहे सब कुछ समझ जाती है.....!! फिर भी लोग उसे दुःख ही क्यों देते हैं, क्योंकि माँ की किस्मत में तो सिर्फ दुःख ही रहते हैं...!! *ना जाने माँ कैसी होती है......* माँ के पैरों में जन्नत होती है, उसने हमेशा हर किसी के लिए दुआएं मांगी होती हैं.....!! इसकी प्यारी सी हंसी होती है, इसकी हर बात सच होती है.....!! खुद की ख्वाहिश तो पूरी नहीं करती, पर बच्चों की छोटी से छोटी ज़रुरत भी पूरी करती है....!! *ना जाने माँ कैसी होती है......* माँ खुद के लिए तो कभी नहीं लड़ती, पर बच्चों के खातिर वो किसी से भी लड़ जाती है...!! या कहूँ... वो किसी से नहीं डरती, पर बच्चों की खातिर अपने सबसे प्यारे रिश्तों को भी छोड़ देती है....!! हर मोड़ पर बच्चों की भलाई के बारे में सोचती रहती है, वो हमेशा हमारे साथ खड़ी होती है.....!! *ना जाने माँ कैसी होती है.......* इतनी प्यारी किस्मत होती है, इसमें हर रिश्ते की इज़्ज़त होती है.......!! बुरा मत मानना भगवान जी पर, माँ आप से भी ज़्यादा प्यारी होती है....!! माँ की शक्ति सबसे अलग होती है, शायद इसीलिए माँ दुनिया की सबसे बड़ी होती है.....!! Google तो अभी के साल में आया है, बच्चों के लिए इंटरनेट तो माँ ही होती है...!! इतनी प्यारी किस्मत होती है, इसमें हर रिश्ते की इज़्ज़त होती है......!! मेरी ज़िन्दगी की हर खुशी उसमें होती है, यही मेरी सब से बड़ी दुनिया होती है......!! जैसे वर्ष के दिन भी गिनती के नहीं होते, Alphabet के अक्षर भी काफी नहीं होते, और अंक के लिए गणित काफी नहीं होते, माँ के लिए ये शब्द भी काफी नहीं होते....!! इसमें इतनी प्यारी ज़िन्दगी होती है, क्योंकि माँ और उसका मन तो एक ही होता है......!! इसलिए मेरी ज़िन्दगी की किस्मत यही होती है, माँ आप हो तभी मेरी ज़िन्दगी इतनी प्यारी है....!! 🙏🌹❤️🌹🙏 ❤️ Happy Mother's Day ❤️

Comments (0)

No comments yet. Be the first to comment!