
Srikumar महाराज🇮🇳☸️
239 days ago
तुलार गुफा, अबूझमाड़ छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा और बीजापुर जिलों की सीमा पर अबूझमाड़ के घने वनों में स्थित तुलार गुफा एक रहस्यमयी प्राचीन शिवधाम मानी जाती है। गुफा के भीतर स्थापति शिवलिंग पर प्राकृतिक रूप से निरंतर जलधारा गिरती रहती है, जिसे शिवाभिषेक का अद्भुत रूप माना जाता है। यह गुफा वर्ष मे केवल एक बार महाशिवरात्रि के अवसर पर श्रद्धालुओं के लिए खोली जाती है। बारसूर से सत्ताधार नदी पार कर लगभग 8–10 किलोमीटर वनपथ से होकर यहां पहुंचना होता है। स्थानीय जनजातीय समाज की इस शिवधाम पर अनन्य आस्था है, जो महाशिवरात्रि की रात्रि देखी जाती है, जब बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां पहुंचते है। *मेरी संस्कृति…मेरा देश…मेरा अभिमान 🚩*
Comments (1)

Pannalal panchal पंजी पांचाल लोहार ब्यावर राजस्थान
Mar 26, 2026
ॐ नमो भगवते वासुदेवाय
