MyMandirInstall

_✨|| रात्रि चिंतन ||✨_ *_|| निन्दक का बुरा क्यों मानें ||;?_* ================= 🔷 यदि कोई हमारे दोष बताता है तो उसका यह उत्तर नहीं है कि वह दोष उस बताने वाले में भी हैं या अन्य लोगों में भी है। ऐसा उत्तर देने का अर्थ है उसके दोष बताने का बुरा मानना, उलाहना देना और विरोध करना। यह आत्म शुद्धि का मार्ग नहीं है। बताने वाला यदि सदोषं है या अन्य लोग भी उस दोष में ग्रस्त हैं तो इसका अर्थ यह नहीं है कि हमें भी उस दोष को अपनाये रहना चाहिए। 🔶 दीपक द्वारा फैलाये हुए प्रकाश का क्या इसीलिए बहिष्कार किया जाना उचित है कि वह अपने नीचे अंधकार क्यों छिपाये हुए हैं ? ठीक है, यदि दीपक अपने नीचे का अंधकार भी दूर कर सका होता तो उसे सर्वांगपूर्ण कहा जाता। पर यदि वह ऐसा नहीं है तो भी उसके फैलाये हुए प्रकाश का लाभ उठाने से हम वंचित रहें इसका कोई कारण नहीं है। यह भी कोई कारण नहीं है कि दीपक सब जगह का अँधेरा दूर क्यों नहीं करता। यदि वह सुयोग से हमारे घर में जल रहा है तो इसे सौभाग्य ही मानना चाहिए। 🔷 दोष बताने वाला यदि स्वयं निर्दोष रहा होता तो उसकी महानता असाधारण होती, पर यदि वह ऐसा नहीं है तो भी उसके इस उपकार को हमें मानना ही चाहिए कि उसने हमारे दोष बताये और उनकी हानि समझने एवं छोड़ने के लिए हमें उकसाया। ऐसा उपकार यदि कड़ुवे शब्दों में किया गया है तो भी इससे रुष्ट होने की कोई बात नहीं है। गिलोय कड़वी होती है पर उसके अन्य गुण मूल्यवान होने के कारण उसे त्याज्य नहीं माना जाता। हमारे दोष यदि कड़ुवे शब्दों में-निंदा या आक्षेप के रूप में बताये हैं तो भी उचित यही है कि उन पर बारीकी से ध्यान दिया जाए, और उस निंदा में जितना भी अंश सच हो उस बुराई को छोड़ने का प्रयत्न किया जाय। || कृष्णमयी✨शुभरात्रि || _🌷🌷जय_जय_ _श्रीԶเधे_Զเधे🌷🌷_ _जय_श्रीकृष्ण_जी💐👏💖_ _जय श्रीराधेकृष्ण जी🌷🙏💕_आने वाला नव वर्ष आप सभी की जिंदगी में खुशीया लेके आऐ🙏🙏नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं आप और आपके पूरे परीवार को मेरी तरफ से ,🥀🥀🌺🌺🌺😊😊❤️🌷🌷🌷 _🙏🌷जय जय श्रीराधेय्य्य्य राधेय्य्य्यय्य्य्य्य्🌷🙏_ _प्रणाम 🙏🙏_

Comments (11)

Riya Riya  💖💖

Riya Riya 💖💖

Jan 1, 2026

jai shree krishna 🌿🙏radhe radhe🌹🙏subha sandhya vandan sister🤗 🌹happy new year🎉🎉 sister🤗

Radhe Radhe

Radhe Radhe

Dec 31, 2025

‼️जय श्री कृष्णा, शुभ रात्रि जी।।‼️

Annuraj  🥀🥀
Anita 😊

Annuraj 🥀🥀 Anita 😊

Dec 31, 2025

Jay Shri Radhe Krishna 🥀🥀🥀 good night sister jii 🌕🌕💤💤

Asha Bakshi

Asha Bakshi

Dec 31, 2025

JAI SHREE RADHEY KRISHNA JI 💫 💥 SHUBH RATRI VANDAN ❤

Annuraj  🥀🥀
Anita 😊

Annuraj 🥀🥀 Anita 😊

Dec 31, 2025

आपको भी नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं 🙏धन्यवाद आप सभी का आशीर्वाद सदैव मुझ पर बना रहे।,🙏

Annuraj  🥀🥀
Anita 😊

Annuraj 🥀🥀 Anita 😊

Dec 31, 2025

धन्यवाद भैया जी 🙏

Annuraj  🥀🥀
Anita 😊

Annuraj 🥀🥀 Anita 😊

Dec 31, 2025

धन्यवाद भैया जी 🙏

 Sanju  ❤️

Sanju ❤️

Dec 31, 2025

Jai Shri radhe bhagwan kre kal 2026 se apko pahle din apki man chahi icha Puri ho jaye apko aur apke family ko new year ki shubhkamnaye 👏shub ratri Radhe Radhe ❤️❤️❤️❤️❤️❤️❤️❤️

Mayank S

Mayank S

Dec 31, 2025

Jay Shri Mahakal Jay Shri Radhe Krishna 🙏... shubh ratri ji 👌veri nice story...👌👍 Baba ki kripa sadaiv Bani Rahe Jay Shri Mahakal 🌹🙏

Sanjay  Ahlawat

Sanjay Ahlawat

Dec 31, 2025

बहुत खूब लिखा है आपने धन्यवाद शुभ रात्रि 🙏