
Rama Devi Sahu
165 days ago
*सनातन पुनरुत्थान का प्रतीक - सोमनाथ मंदिर 🛕* द्वादश ज्योतिर्लिंग में से एक सोमनाथ ज्योतिर्लिंग गुजरात के काठियावाड़ क्षेत्र में अवस्थित है, जो सनातन सभ्यता के निरंतर प्रवाह का अप्रतिम प्रतीक है. चंद्रदेव ने भगवान शिव की उपासना कर यहां सोमनाथ की स्थापना की थी, जिसका उल्लेख ऋग्वेद में भी मिलता है. इस्लामिक आक्रांताओं के द्वारा सनातन सभ्यता पर आक्रमण करने की मंशा से अनेकों बार इस मंदिर को नष्ट करने का प्रयास किया गया, लेकिन सनातनी राजाओं ने पुनः इसका जीर्णोद्धार कराया. देश की स्वाधीनता के बाद सोमनाथ मंदिर का पुनः निर्माण कराया गया, जिसके शुभारंभ में प्रथम राष्ट्रपति राजेन्द्र प्रसाद स्वयं सम्मिलित हुए थे। *मेरी संस्कृति...मेरा देश…मेरा अभिमान 🚩*
Comments (2)

Rohit Patel
May 18, 2026
जी... ॐ सोमनाथाय नमः 🌹🌹🌿📿🙏💞💞💞💞

Savita om namah shivay 🙏🌹
May 18, 2026
om namah shivay 🙏🌹
