
Srikumar महाराज🇮🇳☸️
212 days ago
जगन्नाथजी का रहस्य" Jai Shree krishna जगन्नाथ मन्दिर से जुडी एक बेहद रहस्यमय कहानी प्रचलित है, जिसके अनुसार मन्दिर में मौजूद भगवान जगन्नाथ की मूर्ति के भीतर स्वयं ब्रह्मा विराजमान है। ब्रह्मा कृष्ण के नश्वर शरीर में विराजमान थे और कृष्ण की मृत्यु हुई तब पाण्डवों ने उनके शरीर का दाह-संस्कार कर दिया लेकिन कृष्ण का दिल (पिण्ड) जलता ही रहा। भगवान के आदेशानुसार पिण्ड को पाण्डवों ने जल में प्रवाहित कर दिया। उस पिण्ड ने लठे का रूप ले लिया। राजा इन्द्रदुम्न, जो कि भगवान जगन्नाथ के भक्त थे, को यह लठ्ठा मिला और उन्होंने इसे जगन्नाथ की मूर्ति के भीतर स्थापित कर दिया। उस दिन से लेकर आज तक वह लठ्ठा भगवान जगन्नाथ की मूर्ति के अन्दर है। हर 12 वर्ष के अन्तराल के बाद जगन्नाथ की मूर्ति बदलती है लेकिन यह लठ्ठा उसी मे रहता है। इस लकड़ी के लठ्ठ को आज तक किसी ने नहीं देखा। मन्दिर के पुजारी जो इस मूर्ति को बदलते है, उनका कहना है कि उनकी आँखों पर पट्टी बाँध दी जाती है और हाथ पर कपड़ा ढक दिया जाता है। इसलिए वे न तो लठे को देख पाए और न ही छू कर महसूस कर पाए है। पुजारियों के अनुसार वह लठ्ठा इतना सॉफ्ट होता है मानो कोई खरगोश उनके हाथों में हो। पुजारियों का ऐसा मानना है कि अगर कोई व्यक्ति इस मूर्ति के भीतर छिपे ब्रह्मा को देख लेगा तो उसकी मृत्यु हो जाएगी। इसी वजह से जिस दिन जगन्नाथ की मूर्ति बदली जाती है, उड़ीसा सरकार द्वारा पूरे शहर की बिजली बाधित कर दी जाती है। आज तक एक रहस्य ही है कि क्या वाकई भगवान जगन्नाथ की मूर्ति मे ब्रह्मा का वास है। बरसाने वाली राधिका सतीनाथ भगवान्

Comments (4)

Srikumar महाराज🇮🇳☸️
Jan 30, 2026
आपके अच्छे शब्दों के लिए धन्यवाद! यमुझे बहुत खुशी है कि आपको यह पसंद आया!"🙏आपको भी धन्यवाद। 🕉️तत्सत🙏

Srikumar महाराज🇮🇳☸️
Jan 30, 2026
राम कृष्ण हरि बोल धन्यवाद 🕉️ तत्सत् 🙏

Saumya Sharma
Jan 29, 2026
जय जगन्नाथ 🙏🌹🙏बहुत ही सुन्दर पोस्ट के साथ एक महत्वपूर्ण जानकारी के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद भाई जी 🙏🌹☺️

Saumya Sharma
Jan 29, 2026
ॐ नमो भगवते वासुदेवाय नमः 🙏🌹😊 जय श्री लक्ष्मीनारायण जी 🙏🌹😊 हरि पूर्ण परमात्मा, हरि अंतर्यामी, लक्ष्मी जी के संग में, सब दुख हरते स्वामी 🙏🌹😊 श्री हरि विष्णु जी और विष्णुप्रिया लक्ष्मी जी की कृपा से आप स्वस्थ रहें, समृद्ध रहें और अपनों के साथ हँसते मुस्कुराते रहें 🙏🌹😊 इसी शुभकामना के साथ शुभ रात्रि विश्राम भाई जी 🙏🌹☺️
