
Rohit Patel
339 days ago
ॐ शिवगोरक्ष योगी आदेश ।। पगलु वाणी ।। २५-९-२०२५ एक पुरानी पोस्ट एक समय की बात है कबीर दास जी काशी नगरी में गंगा स्नान करने के लिए हरी भजन करते हुए जा रहे थे । वो एक गली से गुजरे तो उनके आगे रास्ते में कुछ नवयोवनाये जा रही थी । उनमे से एक कन्या की शादी तय हुई थी तो उनके ससुराल वालो ने लड़की के लिए एक नथनी भेजी थी । नथनी बड़ी ही सुंदर थी तो वो कन्या जिसके लिए नथनी आई थी, वो अपनी सहेलियों को बार बार नथनी के बारे में बता रही थी कि कितनी सुंदर नथनी है, ये नथनी मेरे होने वाले पति ने मेरे लिए भेजी है । कबीर जी भी उनके पीछे पीछे चल रहे थे, और उन नवयोवनयो की बात उनके कान में पड़ रही थी । तभी कबीर जी उनके पास से निकले और कहा की,, नथनी दिनी यार ने, तो चिंतन बारम्बार , और नाक दिनी करतार ने, तो प्यार उनका दिया बिसार ।। सोचो की यदि नाक ही ना होती तो नथनी कहा पहनती । हमारे जीवन में भी तो हम यही करते है भौतिक वस्तुओं का तो हमें ज्ञान रहता है, परंतु परमात्मा ने जो दुर्लभ मनुष्य देह हमें दी है उनका हम कभी भी आभार नही मानते ।। सुख के सारे साधन जोड़ लिए पगलु करके, हमने अच्छे बुरे सब प्रयास । भूल गए परमात्मा को जिसने दिया ये तन, जिसने भरी इसमे प्राण-सांस ।। विधर्मियों का पूर्णतःबहिष्कार करे ।। शिवगोरक्ष कल्याण करे । शिवशक्ति भक्ति, शक्ति, मुक्ति, सद्बुद्धि दे । भैरव उस्ताद सदा सहाय ।। आदेश🚩 आदेश 🚩

Comments (4)

Rohit Patel
Sep 26, 2025
जी रिया जी, जय माता दी जी 🚩🔱🪔🌸🌿🪷🌺🌹🍰📿🙏

Riya Riya 💖💖
Sep 26, 2025
Jai mata di 🙏🙏🌹🌹🙏🙏

Rohit Patel
Sep 25, 2025
wahhhh... जी सौम्या बहन जी ॐ दूं दुर्गाए नमः 🔱🚩🌺 🪻🌸📿🙏 शुभ रात्रि विश्राम जी राधे राधे जी 🌹💞 धन्यवाद जी 💐🌹🤝🤗💞💞💞

Saumya Sharma
Sep 25, 2025
जय माता दी 🙏☺️🌹 दुर्गे स्मृताहर्षि भीतिमशेषजंतो स्वस्थेस्मृता मतिमतीव शुभाम् ददासी🙏, दारिद्र च दुःख भय हारिणी का त्वदन्या सर्वोपकारकरनाय सदार्दचित्ता 🙏 🌹☺️या देवी सर्वभूतेषु शक्ति रूपेण संस्थिता, नमस्तस्यै, नमस्तस्यै, नमस्तस्यै, नमो नमः 🙏🌹☺️ नवरात्रि महापर्व के चतुर्थ दिन पूजा की हार्दिक बधाई और अनेकानेक शुभकामनाएं 🙏🌹☺️ माता रानी आप सपरिवार पर अपनी कृपा बरसाएं 🙏🌹☺️
