MyMandirInstall
Profile

Rama Devi Sahu

311 days ago

भाई दूज का शुभ पर्व कार्तिक शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को मनाया जाता है, इस वर्ष आज गुरुवार को भाई दूज का पर्व मनाया जाएगा। इस दिन तिलक करने का सबसे शुभ मुहूर्त दोपहर 1:13 से 3:28 बजे तक रहेगा। पौराणिक कथा के अनुसार सूर्यदेव की पुत्री यमुना अपने भाई यमराज को इसी दिन माथे पर तिलक लगा कर भोजन कराया था जिस से प्रसन्न हो कर यमराज ने यमुना जी को वरदान दिया था। यमुना जी ने प्रार्थना की कि इस दिन जो भी बहन अपने भाई का तिलक करें, उसके भाई की दीर्घायु हो और उसे कभी अकाल मृत्यु का भय न हो। यमराज ने यह वरदान दे दिया, तभी से भाई दूज का पावन पर्व मनाने की परंपरा आरंभ हुई। कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि 22 अक्टूबर की रात 8 बजकर 16 मिनट से प्रारंभ होकर 23 अक्टूबर की रात 10 बजकर 46 मिनट तक रहेगी ।

Post media

Comments (3)

Saumya Sharma

Saumya Sharma

Oct 23, 2025

बहुत ही सुन्दर, बेहतरीन पोस्ट के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद दीदी 🙏🌹☺️

Saumya Sharma

Saumya Sharma

Oct 23, 2025

भाई बहन के प्यार का पर्व जिसमें बहनें दूज माता अपने भाई की लंबी उम्र की कामना करती हैं , भाई दूज की आपको हार्दिक बधाई और अनेकानेक शुभकामनाएं 🙏🌹☺️ आप सदैव स्वस्थ और खुशहाल रहें इसी शुभकामना के साथ शुभ संध्या वंदन मेरी प्यारी बहन 🙏🌹☺️

Saumya Sharma

Saumya Sharma

Oct 23, 2025

जय श्री राधे कृष्ण बहना जी 🙏