
Srikumar महाराज🇮🇳☸️
98 days ago
*आमेर दुर्ग की विशाल दीवार, जयपुर* कछवाहा शासकों द्वारा निर्मित आमेर दुर्ग में बनी हुई दीवार विश्व की तीसरी सबसे लंबी दीवार मानी जाती है. यूनेस्को के विश्व धरोहर स्थल में सम्मिलित इस पर्वतीय दुर्ग की दीवार कई स्थानों से नष्ट हो चुकी है, किंतु आज भी यह भव्य एवं आकर्षक दिखाई देती है. अपनी कलात्मक विशुद्ध हिंदु शैली एवं वास्तुकला को प्रदर्शित करता यह दुर्ग सम्पूर्ण विश्व से पर्यटकों को आकर्षित करता है. इस दीवार की ऊंचाई से अरावली की मनमोहक पहाड़ियों के साथ-साथ आमेर नगरी एवं जयपुर के भी एक व्यापक भाग का विहंगम दृश्य दिखाई देता है. *मेरी संस्कृति…मेरा देश…मेरा अभिमान 🚩*
Comments (2)

Srikumar महाराज🇮🇳☸️
May 24, 2026
radhe shyam hari bol 🙏 dhanyawad

बरखा शर्मा
May 24, 2026
🪷🪷🪷Jay shree radhe krishna ji 🌷🌷good morning 🪷🪷🪷
