
Srikumar महाराज🇮🇳☸️
116 days ago
*डॉ श्यामाप्रसाद मुखर्जी जयंती* संविधान सभा के सदस्य, भारतीय स्वाधीनता संग्राम के महान सेनानी, भारत के प्रथम उद्योग एवं आपूर्ति मंत्री डॉ श्यामाप्रसाद मुखर्जी जी का जन्म 6 जुलाई, 1901 में हुआ था. आधुनिक भारत में किसी भी विश्वविद्यालय में सबसे कम आयु में कुलपति बनने वाले डॉ श्यामाप्रसाद मुखर्जी जी ने मां भारती के सेवा के लिए जनसंघ नामक राजनीतिक दल की स्थापना की थी. भारत की एकता एवं अखंडता के लिए उन्होंने जम्मू-कश्मीर में दोहरे विधान का विरोध किया. उन्होंने इसके लिए नारा दिया - 'एक प्रधान, एक निशान, एक विधान.' अनुच्छेद 370 के अवैधानिक प्रावधानों के विरुद्ध उन्होंने मुखरता से आवाज उठाई. कश्मीर में बिना अनुमति के भारतीयों को जाने के पक्ष में उन्होंने आंदोलन किया. _डॉ श्यामप्रसाद मुखर्जी जी की जयंती पर शत शत नमन 🙏_ *मेरी संस्कृति...मेरा देश...मेरा अभिमान 🇮🇳*
Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!
