MyMandirInstall
Profile

Rama Devi Sahu

338 days ago

*🌞~ आज का हिन्दू पंचांग ~🌞* *⛅दिनांक - 26 सितम्बर 2025* *⛅दिन - शुक्रवार* *⛅विक्रम संवत् - 2082* *⛅अयन - दक्षिणायण* *⛅ऋतु - शरद* *⛅मास - आश्विन* *⛅पक्ष - शुक्ल* *⛅तिथि - चतुर्थी सुबह 09:33 तक तत्पश्चात् पञ्चमी* *⛅नक्षत्र - विशाखा रात्रि 10:09 तक तत्पश्चात् अनुराधा* *⛅योग - विष्कम्भ रात्रि 10:51 तक तत्पश्चात् अनुराधा* *⛅राहुकाल - सुबह 10:48 से दोपहर 12:18 तक (उज्जैन मानक समयानुसार)* *⛅सूर्योदय - 06:17* *⛅सूर्यास्त - 06:19 (सूर्योदय एवं सूर्यास्त उज्जैन मानक समयानुसार)* *⛅दिशा शूल - पश्चिम दिशा में* *⛅ब्रह्ममुहूर्त - प्रातः 04:41 से प्रातः 05:29 तक (उज्जैन मानक समयानुसार)* *⛅अभिजीत मुहूर्त - दोपहर 11:54 से दोपहर 12:42 तक (उज्जैन मानक समयानुसार)* *⛅निशिता मुहूर्त - रात्रि 11:54 से रात्रि 12:42 सितम्बर 27 तक (उज्जैन मानक समयानुसार)* *⛅️व्रत पर्व विवरण - उपांग ललिता व्रत, सर्वार्थ सिद्धि योग (रात्रि 10:09 से प्रातः 06:17 सितम्बर 27 तक)* *🌥️ विशेष - पञ्चमी को बेल खाने से कलंक लगता है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंड: 27.29-34)* *🔹नवरात्रि विशेष🔹* *🔸आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि यानी शारदीय नवरात्रि का छठा दिन है । इस दिन मां दुर्गा के छठें स्वरूप देवी कात्यायनी की पूजा करने का विधान है । कहा जाता है कि मां कात्यायनी की पूजा करने से भक्तों को आसानी से अर्थ, धर्म, काम और मोक्ष की प्राप्ति होती है ।* *🔸इस दिन मां कात्यायनी को पूजन में शहद का को भोग लगाना चाहिए । इससे मां प्रसन्न होती हैं और भक्तों की सभी मनोकामनाओं को पूर्ण करती हैं ।* *🔹लक्ष्मीप्राप्ति व घर में सुख-शांति हेतु🔹* *🔸 ‘परमात्मा मेरे आत्मा हैं । ॐ आनंद, ॐ शांति, ॐ माधुर्य... ।’ घर में अन्न की कमी हो तो ऐसा चिंतन करके जौ का ध्यान करें, अन्न की कमी सदा के लिए मिट जायेगी । - पूज्य बापूजी* *🔸घर में टूटी-फूटी अथवा अग्नि से जली हुई प्रतिमा की पूजा नहीं करनी चाहिए । ऐसी मूर्ति की पूजा करने से गृहस्वामी के मन में उद्वेग या अनिष्ट होता है । (वराह पुराण :१८६.३७)* *🔹जीवन में उपयोगी नियम 🔹* *🔸1. जहाँ रहते हो उस स्थान को तथा आस-पास की जगह को साफ रखो ।* *🔸2. हाथ पैर के नाखून बढ़ने पर काटते रहो । नख बढ़े हुए एवं मैल भरे हुए मत रखो ।* *🔸3. अपने कल्याण के इच्छुक व्यक्ति को बुधवार व शुक्रवार के अतिरिक्त अन्य दिनों में बाल नहीं कटवाना चाहिए ।* *🔸4. सोमवार, बुधवार और शनिवार शरीर में तेल लगाने हेतु उत्तम दिन हैं । यदि तुम्हें ग्रहों के अनिष्टकर प्रभाव से बचना है तो इन्हीं दिनों में तेल लगाना चाहिए ।* *🔸5. शरीर में तेल लगाते समय पहले नाभि एवं हाथ-पैर की उँगलियों के नखों में भली प्रकार तेल लगा देना चाहिए ।* *🔸6. पैरों को यथासंभव खुला रखो । प्रातःकाल कुछ समय तक हरी घास पर नंगे पैर टहलो । गर्मियों में मोजे आदि से पैरों को मत ढँको ।* *🔸7. ऊँची एड़ी के या तंग पंजों के जूते स्वास्थ्य को हानि पहुँचाते हैं ।* *🔸8. पाउडर, स्नो आदि त्वचा के स्वाभाविक सौंदर्य को नष्ट करके उसे रूखा एवं कुरूप बना देते हैं ।* *🔸9. बहुत कसे हुए एवं नायलोन आदि कृत्रिम तंतुओं से बने हुए कपड़े एवं चटकीले भड़कीले गहरे रंग से कपड़े तन-मन के स्वास्थ्य के हानिकारक होते हैं । तंग कपड़ों से रोमकूपों को शुद्ध हवा नहीं मिल पाती तथा रक्त-संचरण में भी बाधा पड़ती है। बैल्ट से कमर को ज़्यादा कसने से पेट में गैस बनने लगती है । ढीले-ढाले सूती वस्त्र स्वास्थ्य के लिए अति उत्तम होते हैं ।* *🔸10. कहीं से चलकर आने पर तुरंत जल मत पियो, हाथ पैर मत धोओ और न ही स्नान करो । इससे बड़ी हानि होती है । पसीना सूख जाने दो । कम-से-कम 15 मिनट विश्राम कर लो । फिर हाथ-पैर धोकर, कुल्ला करके पानी पीयो । तेज गर्मी में थोड़ा गुड़ या मिश्री खाकर पानी पीयो ताकि लू न लग सके ।* *🌞🚩🚩 *" ll जय श्री राम ll "* 🚩🚩🌞*

Post media

Comments (6)

Radhe Radhe

Radhe Radhe

Sep 26, 2025

🙏🌷 गुड इवनिंग_ शुभ -संध्या_ वंदन जी बहन जी// शुभ शुक्रवार। हैप्पी नवरात्रि।।। जय माता दी।। ््््््ॐ 🌷 शारदीय नवरात्रि के पांचवें दिवस।। मां दुर्गा माता का पंचम स्वरूप "मां" स्कंदमाता, आप पर सदैव अपनी कृपा दृष्टि बनाए रखें!! आपका हर _एक _पल- सुखद* मंगलमय हो!! राधे राधे जी जय श्री कृष्ण जी*//🌷🙏

Radhe Radhe

Radhe Radhe

Sep 26, 2025

🙏🙏🙏🙏🙏

Rama Devi Sahu

Rama Devi Sahu

Sep 26, 2025

🙏🌺 Jai Mata Di 🌺🙏 Subha Dopahar Jii 🙏 Maa Skandmata Ji ki Aasirbad se Aap or Aap ke Pure Parivar ka Jeevan Sukad or Mangalkari Ho 🙏🌹🌹

Rama Devi Sahu

Rama Devi Sahu

Sep 26, 2025

🙏🌺 Jai Mata Di 🌺🙏 Navaratri ke Pancham Roop Devi Skandmata ki Aasirbad Aap or Aap ke Pure Parivar pr Hamesha Sukh Shanti or Samriddhi Banaye Rakhe 🙏 Suprabhat Jii 🙏🌹🌹