
Srikumar महाराज🇮🇳☸️
234 days ago
*शीतला अष्टमी–आरोग्य और मातृशक्ति का पर्व🚩* शीतला अष्टमी सनातन परंपरा में माता शीतला की आराधना का पावन दिन माना जाता है, यह पर्व होली के बाद चैत्र कृष्ण अष्टमी को मनाया जाता है। इस दिन माता शीतला से रोगों से रक्षा और परिवार के स्वास्थ्य की कामना की जाती है। इस दिन विशेष रूप से एक दिन पूर्व बना शीतल भोजन अर्पित किया जाता है और अग्नि प्रज्वलित नहीं की जाती। आस्था है कि माता शीतला रोग और महामारी से रक्षा करने वाली देवी है, इसलिए उनकी पूजा आरोग्य और शांति का प्रतीक मानी जाती है। शीतला अष्टमी की शुभकामनाएं! मां आदिशक्ति की कृपा सदैव बनी रहे। *मेरी संस्कृति…मेरा देश…मेरा अभिमान🚩*
Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!
