
Rama Devi Sahu
363 days ago
🙏🔱 Har Har Mahadev 🔱🙏 Dt.01.09.2025 (Monday) 🕉️🕉️🕉️🕉️🕉️🕉️🕉️🕉️🕉️🕉️🕉️ इस कलयुग के समय में अगर 🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹 किसी व्यक्ति से बोला जाए कि भगवान शिव की पूजा किया कर तो वह साफ़ बोलता है कि यार कुछ मिलना तो है नहीं, इसलिए हम बिना पूजा किये हुए ही सही हैं वो इंसान ये नहीं जानता कि वो किसकी पूजा से आलस कर रहा है। अगर महादेव की कृपा हो जाए तो रंक अगले ही पल राजा बन जाएगा। भगवान शिव की पूजा करने से व्यक्ति के पास कई तरह की शक्तियां आ जाती हैं किन्तु उन शक्तियों को बहुत ही कम लोग महसूस कर पाते हैं। तो आइये आज हम आपको बताते हैं कि भगवान शिव की पूजा करने से व्यक्ति के पास कौन-सी शक्तियां आ जाती हैं- भगवान शिव की पूजा – व्यक्ति का मृत्यु डर खत्म हो जाता है हर इंसान अपनी मृत्यु से डरता है। जीवन के अंतिम समय से हर कोई डरता है। आप खुद एक बार को सोचिये कि आपको भी एक दिन मरना है और यही सोचते ही आप डरने लगेंगे। लेकिन जो शिव का भक्त होता है उसको कभी भी मृत्यु का डर नहीं लगता है। यह खास शक्ति आज के समय में कुछ ही लोगों के पास होती है। सफलता कदम चूमने लगती है ऐसा व्यक्ति जो शिव का परम भक्त होता है उसके पास ऐसी शक्ति होती है कि वह किसी भी हालात में सफलता को प्राप्त कर सकता है। यदि शिव भक्त के सामने पहाड़ भी होगा तो वह चुटकियों में उसको भी पार कर सकता है। नहीं होती है मोह माया इंसान की जब इच्छायें खत्म होने लगती हैं तो वह वाकई एक खुशहाल इंसान बनने लगता है। शिव के भक्त ही यही सबसे बड़ी ताकत बनने लगती है कि वह हमेशा खुश रहने लगता है। दुनिया में एक तरफ जहाँ सब दुखी हैं वहीं दूसरी तरफ शिव के भक्त हमेशा खुश रहते हैं। इन्सान को पहचाने की शक्ति शिव के भक्त के पास सबसे बड़ी शक्ति यही आ जाती है कि वह सामने वाले इंसान को अच्छी तरह से पहचानने लगता है। कौन व्यक्ति किस तरह के भाव मन में रखता है यह शिव का भक्त तुरंत जानने लगता है. ऐसा जब होता है तो फिर कभी शिव का भक्त बेवकूफ नहीं बन पाता है। इसके लिए आपको ऊं महारुद्राय,त्रियंकम्बकेश्वराय नम: का जाप करना होगा। बुरे समय को पहले भी भांप लेता है शिव भक्त ऐसा नहीं है कि शिव भक्त के जीवन में दुःख नहीं आता है. यह सुख और दुःख तो जीवन की सच्चाई है। बस शिव की भक्ति करने वाला अपने बुरे समय को पहले ही भांप लेता है और वह उस दुःख के लिए तैयार हो जाता है। साथ ही साथ शिव भक्त को हमेशा फांसी जैसे दुःख की सजा कंकड़ में बदलकर दी जाती है। इस तरह से आप यह देख सकते हैं कि भगवान शिव की पूजा करने से किस तरह की शक्तियों से मालामाल किया जाता है शिव भक्त। आप भी यदि भगवान शिव की पूजा बिना किसी पाप और मतलब के करते हैं तो एक निश्चित समय बाद आपके पास भी इस तरह की शक्तियाँ आने लगती हैं। *एक मंत्र तो ऐसा है कि इसका 108 बार जाप करने से इंसान को दैविय शक्तियां मिल जाती हैं।* *नागेंद्रहाराय त्रिलोचनाय भस्मांग रागाय महेश्वराय* *नित्याय शुद्धाय दिगंबराय तस्मे न काराय नम: शिवाय:॥मंदाकिनी सलिल चंदन चर्चिताय नंदीश्वर प्रमथनाथ महेश्वराय* *मंदारपुष्प बहुपुष्प सुपूजिताय तस्मे म काराय नम: शिवाय:॥शिवाय गौरी वदनाब्जवृंद सूर्याय दक्षाध्वरनाशकाय* *श्री नीलकंठाय वृषभद्धजाय तस्मै शि काराय नम: शिवाय:॥अवन्तिकायां विहितावतारं मुक्तिप्रदानाय च सज्जनानाम्।* *अकालमृत्यो: परिरक्षणार्थं* 🙏🌹🌿ॐनम:शिवाय🌿🌹🙏🙏🙏🌹हर हर महादेव🌹 🌹🌹।। शुभ वंदन ।🌹🌹
Comments (22)

Rama Devi Sahu
Sep 1, 2025
🙏🙏🌹❤️🌹🙏🙏

Rama Devi Sahu
Sep 1, 2025
Dhanyawad Jii 🙏 Bhagwan Bhole Nath ji ki Aashirwad se Aap Hamesha Khush Rahe Swasth or Surakshit Rahe 🙏🌹🌹

Rama Devi Sahu
Sep 1, 2025
Har Har Mahadev 🙏🌿🔱🌺 Subha Ratri Jii 🙏 Bhagwan Bhole Nath ji ki Aashirwad Aap pr Sadeib Bani Rahe 🙏 Aap ka Ratri Mangalmay Ho 🙏🌹🌹

Rama Devi Sahu
Sep 1, 2025
Dhanyawad Jii 🙏 Bhagwan Aap ko Hamesha Mangal Rakhe or Swastha Surakshit Rakhe 🙏 Aap ka Ratri Subha Mangalmay Ho 🙏🌹🌹

Rama Devi Sahu
Sep 1, 2025
Aap bhi Swasth or Surakshit Rahe or Sabhi Dukho se Door rahe Yahi hai meri Prathana 🙏🌹🌹

Rama Devi Sahu
Sep 1, 2025
Har Har Mahadev 🙏🌿🔱🌺 September Mahine ki Pehle Somvar ki Hardik Shubhkamnaye ke Sath Subha Ratri Jii 🙏 Bhagwan Bhole Nath ji ki Aashirwad Aap pr Sadeib Bani Rahe 🙏 Aap ka Ratri Sukhd or Mangal Ho 🙏🌹🌹

Saumya Sharma
Sep 1, 2025
आप स्वस्थ रहें, समृद्ध रहें और खुशहाल रहें यही शुभकामना करते हैं 🙏🌹☺️

Saumya Sharma
Sep 1, 2025
बहुत ही सुन्दर, अति उत्तम, महादेव की महिमा की बहुत ही सुन्दर पोस्ट है बहना जी आपकी 👌👌 👌🙏🌹☺️

Saumya Sharma
Sep 1, 2025
हर हर महादेव 🙏 जय शिव शक्ति 🙏 शुभ मंगलकामनाओं के साथ शुभ रात्रि विश्राम बहना जी 🙏🌹😊 आने वाला दिन आपके लिए शुभ व मंगलमय हो 🙏🌹☺️ बाबा भोलेनाथ और मां आदिशक्ति की कृपा आप सपरिवार पर सदैव ही बनी रहे 🙏🌹😊

