
Rama Devi Sahu
350 days ago
🙏‼️ Om Namo Bhagavate Vasudevaya Namah ‼️🙏 Dt.14.09.2025 (Sunday) 🥀🥀🥀🥀🌹🌹🥀🥀🥀🥀 तिरुपति बालाजी से जुड़े कुछ रोचक तथ्य देवी लक्ष्मी ने पुजारियों को बताया था लड्डू बनाने का तरीका तिरुपति मंदिर में प्रसिद्ध लड्डू प्रसाद की कहानी बहुत ही अद्भुत है। कहते हैं कि जब तिरुपति बालाजी मंदिर में भगवान वेंकटेश्वर की मूर्ति स्थापित की जा रही थी, तो पुजारियों को समझ नहीं आ रहा था कि प्रभु को भोग में क्या अर्पित करें। उसी समय एक बूढ़ी मां लड्डू का थाल लेकर आईं और कहा कि यह लड्डू की थाली प्रथम नैवेद्य के रूप में स्वीकार करें। लड्डू बनाने का तरीका बताकर बूढ़ी मां के रूप में आई लक्ष्मी जी हो गईं अंतर्ध्यान पुजारियों ने वह लड्डू प्रभु को अर्पित किए और फिर प्रसाद के रूप में ग्रहण किए। लड्डू का स्वाद इतना अद्भुत था कि पुजारी भी हैरान रह गए, तब उन्होंने उस बूढ़ी मां से लड्डू बनाने का तरीका पूछा। बूढ़ी मां ने लड्डू बनाने का तरीका बताया और कुछ ही पलों में वहां से अंतर्ध्यान हो गईं। इस घटना के बाद माना गया कि खुद देवी लक्ष्मी ने प्रसाद का संकेत देने के लिए सहायता की थी। तब से यह लड्डू तिरुपति बालाजी में बनाए जाने लगे। भगवान वेंकटेश्वर का कर्ज उतार रहे हैं भक्त भगवान वेंकटेश्वर और देवी पद्मावती के विवाह से एक और कहानी जुड़ी हुई है। पौराणिक कहानी के अनुसार भगवान वेंकटेश्वर ने कुबेर से कर्ज लिया था। माना जाता है कि यह कर्ज आज भी भक्त चुका जा रहे है। विशेषतौर पर लड्डू प्रसादम को इस कर्ज से जोड़ा जाता है। भक्त भगवान को दान देते हैं और बदले में प्रसाद रूपी लड्डू पाते हैं। लड्डू प्रसादम् को इस कर्ज से जोड़कर देखा जाता है, क्योंकि यह भगवान के भक्तों को उनके आशीर्वाद के रूप में दिया जाता है और बदले में भक्त अपनी श्रद्धा के अनुसार दान करते हैं। तिरुपति बालाजी में बाल क्यों काटते हैं? बाल दान दने के पीछे का कारण यह माना जाता है कि भगवान वेंकटेश्वर कुबेर से लिए गए ऋण को चुकाते हैं। कथा अनुसार जब भगवान वेंकटेश्वर का पद्मावती से विवाह हुआ था। तब एक परंपरा के अनुसार वर को शादी से पहले कन्या के परिवार को एक तरह का शुल्क देना होता था, लेकिन भगवान वेंकटेश्वर ये शुल्क देने में असमर्थ थे, इसलिए उन्होंने कुबेर देवता से ऋण लेकर पद्मावती से विवाह किया और वचन दिया कि कलयुग के अंत तक वे कुबेर का सारा ऋण चुका देंगे। उन्होंने देवी लक्ष्मी की ओर से भी वचन देते हुए कहा कि जो भी भक्त उनका ऋण लौटाने में उनकी मदद करेंगे देवी लक्ष्मी उन्हें उसका दस गुना ज्यादा धन देंगी। इस कारण तिरुपति जाने वाले विष्णु भगवान पर आस्था रखने वाले भक्त बालों का दान कर भगवान विष्णु का ऋण चुकाने में उनकी मदद करते हैं।
Comments (7)

Rohit Patel
Sep 14, 2025
जी रमा जी ॐ श्रीं 🌺📿🙏💞💞💞

Rama Devi Sahu
Sep 14, 2025
Prasansha krne ke liye Bahut Bahut Dhanyawad Jii 🙏🌹❤️🌹

Rama Devi Sahu
Sep 14, 2025
Subha Ravivar Subah ki Ram Ram Jii 🙏 Bhagwan Surya Dev Ji ki Aasirbad se Aap or Aap ke Pure Parivar pr Hamesha Banaye Rakhe 🙏 Aap ka Din Subha Mangalmay Ho 🙏🌹🌹

Rama Devi Sahu
Sep 14, 2025
🙏🙏🌹❤️🌹🙏🙏

Radhe Radhe
Sep 14, 2025
💅👌👌 अति सुंदर वेरी नाइस पोस्ट जी बहन जी।। ््््््ॐ 👌👌💅

Radhe Radhe
Sep 14, 2025
🌹🌹 शुभ रविवार। ॐसूर्याय नमः।। सूर्य देव भगवान की कृपा दृष्टि सदैव आप और आपके परिवार पर बरसती रहे।।🥀▪️ इसी मनोकामना के साथ इस महीने के दूसरे रविवार ,पित्त पक्ष श्राद्ध अष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं।।🌹🌹
