MyMandirInstall
Profile

Rama Devi Sahu

43 days ago

।। गोवर्धन लीला रहस्य ।। वैसे तो सभी जानते हैं कि भगवान श्रीकृष्ण ने गोवर्धन पर्वत इन्द्र के अहंकार को तोड़ने के लिए अपनी अंगुली उठा लिया था। किन्तु छोटी अंगुली पर ही क्यों उठाया, इस बात को इस प्रसंग से समझते हैं- जब भगवान श्रीकृष्ण गोकुलवासियों को इन्द्रदेव के प्रकोप से बचाने के लिए गोवर्धन पर्वत उठाने वाले थे तो उन्होंने अपनी अंगुलियों से पूछा कि वे किस पर पर्वत को उठायें। सबसे पहले अंगूठा बोला- ‘मैं नर हूँ। बाकी अंगुलियाँ तो स्त्रियाँ हैं। अत: आप पर्वत मुझ पर ही उठाएँ।’ तर्जनी बोली- ‘किसी को यदि चुप कराना हो या कोई संकेत करना होता है तो मैं ही काम आती हूँ, इसलिए आप केवल मुझ पर ही पर्वत उठाएँ।’ इसके बाद मध्यमा बोली- ‘सबसे बड़ी होने के साथ साथ शक्ति भी रखती हूँ। अत: आप पर्वत मेरे ऊपर ही उठाएँ।’ अनामिका बोली- ‘सभी पवित्र कार्य मेरे द्वारा ही सम्पन्न होते हैं, मन्दिरों में देवी देवताओं को मैं ही तिलक लगाती हूँ। अत: आप मुझ पर ही पर्वत उठाएँ।’ भगवान ने सबसे छोटी अंगुली कनिष्ठा की ओर देखा तो उसके नेत्र बरबस ही भर आये। वह भरे नेत्रों के साथ बोली- ‘प्रभु ! एक तो मैं सबसे छोटी हूँ, मुझमें कोई गुण भी नहीं है। मेरा कहीं उपयोग भी नहीं होता। मुझमें इतनी शक्ति भी नहीं कि मैं एक कंकड़ भी उठा सकूँ फिर पर्वत कैसे उठा सकती हूँ- मुझे केवल इतना पता है कि मैं आपकी हूँ।’ छोटी अंगुली की बात सुनकर भगवान श्रीकृष्ण प्रसन्न हो गए और बोले, कनिष्ठे, मुझे विनम्रता ही तो पसन्द है। यदि कुछ पाना है तो विनम्र बनना पड़ेता है, इस गोवर्धन पर्वत को मैं तुम पर ही धारण करूँगा।’ तब भगवान श्रीकृष्ण ने छोटी अंगुली को सम्मान देते हुए उसी पर गोवर्धन पर्वत उठाया। इस प्रसंग से यह शिक्षा मिलती है कि कभी भी अहंकार नहीं करना चाहिए। विनम्र और सरल बनिए तभी प्रभु आपके हो सकते हैं।🙏🚩🙏 RADHE RADHE JAI SHREE KRISHNA JI

Post media

Comments (8)

Rama Devi Sahu

Rama Devi Sahu

Jul 18, 2026

🌹🌹 Radhey Radhey ❤️ Jai Shree Krishna 🌹 Suprabhat Ji 🌹🌹

Rama Devi Sahu

Rama Devi Sahu

Jul 18, 2026

Ji Shukriya 🌹 Radhey Radhey Jii 🌹🌹

Rama Devi Sahu

Rama Devi Sahu

Jul 18, 2026

Radhey Radhey ❤️ Jai Shree Krishna 🌹 Suprabhat Ji 🌹

सविता

सविता

Jul 18, 2026

RADHE RADHE 🙏🌹 SHUBH PRABHAT VANDAN JI 🙏🌹

My Mandir  good by

My Mandir good by

Jul 18, 2026

bhut sundar radhe radhe 🙏

Rakesh Kumar

Rakesh Kumar

Jul 18, 2026

good morning ji 🙏

Rama Devi Sahu

Rama Devi Sahu

Jul 17, 2026

🌹🌹 Radhey Radhey ❤️ Jai Shree Krishna 🌹 Shubha Ratri Vandan Ji 🌹🌹

Pannalal panchal

Pannalal panchal

Jul 17, 2026

ॐ नमो नारायण नारायण हरि हरि