MyMandirInstall
Profile

Rama Devi Sahu

165 days ago

*मर्यादा और संस्कार* सदा आचरण में अपने, ये सौगंध उठाए रखना है, कि मर्यादा की चौखट को, हर हाल बचाए रखना है!! न डिगे कदम कभी पथ से, न शब्द कोई विषैला हो, कि पितृ-पक्ष की कीर्ति को, जग में चमकाए रखना है!! कोई उंगली न उठाए कभी, माँ-बाप की उस शिक्षा पर, परवरिश को अपनी पूजा सा, पावन बनाए रखना है!! मिले वैभव चाहे कितना भी,अभिमान न मन में घर कर ले, विनम्रता के उस गहने को,उर (हृदय) से लगाए रखना है!! वो नींव जो डाली अपनों ने, उसे ढहने हम न देंगे नीत, संस्कारों के इस मंदिर को, सदा सजाए रखना है!!

Post mediaPost mediaPost mediaPost mediaPost media

Comments (0)

No comments yet. Be the first to comment!