MyMandirInstall

मेष राशि :- आज का दिन सामान्य रहेगा। कारोबार अच्छा चलेगा और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। अचानक धनलाभ के योग भी बन रहे हैं। नौकरी में मनचाहा स्थानांतरण या पदोन्नति की संभावना रहेगी। दाम्पत्य जीवन भी सुखद रहेगा। क्रोध पर नियंत्रण रखें, अन्यता किसी विवाद में फंस सकते हैं। सेहत को लेकर सावधान भी रहें। सामाजिक और धार्मिक कार्यों में भाग ले सकते हैं। यात्रा पर जाने से बचें। वृषभ राशि :– आज का दिन मिला-जुला रहेगा। कार्यक्षेत्र में छोटी-छोटी परेशानियां आ सकती हैं, लेकिन कठिन परिश्रम से कार्यों में सफलता मिलेगी। परिजनों और मित्रों का भी सहयोग रहेगा। कार्यभार की अधिकता रहेगी। जोखिम लेने से हानि हो सकती है। बेरोजगारों को रोजगार के अवसर मिलेंगे। क्रोध पर नियंत्रण रखें। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। सेहत को लेकर सतर्क रहने की आवश्यकता है। मिथुन राशि :- आज का दिन सामान्य रहेगा। कामकाज अच्छा चलेगा और धनलाभ के योग भी रहेंगे, लेकिन कुछ परेशानियों का सामना भी करना पड़ सकता है। काम की अधिकता से थकान का अनुभव करेंगे। क्रोध पर नियंत्रण एवं वाणी पर संयम रखें, अन्यथा विवाद होने की संभावना रहेगी। सेहत सामान्य रहेगी। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा और परिजनों का भरपूर सहयोग मिलेगा। लेन-देन से बचें। कर्क राशि :- बेरोजगारों के लिए दिन अच्छा है। काम मन लगाकर करें। करियर में आगे बढऩे के अवसर मिल सकते हैं। आत्मविश्वास से जोखिम भरे कामों में सफलता मिल सकती है। पैसों और बिजनेस के मामलों पर ध्यान देना होगा। सामाजिक कार्यों में रुझान बढ़ेगा। पारिवारिक संबंधों में सुधार हो सकता है। धन व्यय अधिक रहेगा। प्रॉपर्टी और शेयर बाजार में निवेश लाभदायक रहेगा। सेहत का ध्यान रखें। सिंह राशि :- आज का दिन सामान्य रहेगा। कायक्षेत्र में परिश्रम की अधिकता रहेगी। छोटी-छोटी परेशानियां आ सकती हैं, लेकिन अपने प्रयासों से कार्यों में सफलता मिलेगी। क्रोध पर नियंत्रण रखें और मानसिक तौर पर भटकाव से बचें। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा, लेकिन अपनी वाणी से किसी को ठेस न पहुंचे, इसका द्यान रखें। मांगलिक आयोजनों में शामिल हो सकते हैं। सेहत अच्छी रहेगी। कन्या राशि :- आज का दिन अच्छा रहेगा। व्यापार में आर्थिक लाभ के योग बन रह रहे हैं। कार्यक्षेत्र में परिजनों को भरपूर सहयोग मिलेगा। कार्यस्थल पर सोच-समझकर बोलें। उन्नति के रास्ते खुलेंगे। पुराने मित्रों का भी सहयोग मिल सकता है। सेहत पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। कारोबार विस्तार के लिए नया कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा। यात्रा पर जा सकते हैं।

Post media

Comments (2)

Srikumar  महाराज🇮🇳☸️

Srikumar महाराज🇮🇳☸️

Jun 5, 2026

Jai Shree laxmi namo narayan 🙏 dhanyawad

Pravesh

Pravesh

Jun 5, 2026

Jai Maa Laxmi Namo Namah 🌹🙏🌹🙏🌹🙏🌹🙏🌹🙏🌹🙏🌹🙏🌹🙏🌹🙏🌹 🙏🌹🙏