
Rama Devi Sahu
251 days ago
. *|| नकारात्मक को नकार दें ||* यदि आप केवल दुःख पर ध्यान देंगे तो हमेशा दुःखी रहेंगे और सुख पर ध्यान देंगे तो हमेशा सुखी रहेंगे। यह जीवन का शाश्वत नियम है कि आप जिस पर ध्यान देंगे वही बात जीवन में सक्रिय हो जाती है। सुख अथवा दुःख, जिस पर भी आप ध्यान केंद्रित करेंगे वही बात जीवन में प्रभावी हो जायेगी। विज्ञान ने भी सिद्ध किया है कि जीवन में जिस वस्तु की आप उपेक्षा करने लगते हैं वो वस्तु धीरे-धीरे अपने अस्तित्व को खोना प्रारंभ कर देती है। प्रेम हो, करुणा हो, जीवन का उल्लास हो, प्रसन्नता हो, सुख हो अथवा दुःख ही क्यों न हो जिसकी उपेक्षा करेंगे वही आपके जीवन में अपना प्रभाव कम करता चला जायेगा। जहाँ सकारात्मक दृष्टि जीवन में सुख की जननी होती है वहीं नकारात्मक दृष्टि जीवन को दुःख और विषाद से भी भर देती है। इसलिए जीवन में सदा सकारात्मक दृष्टि ही रखी जानी चाहिए ताकि व्यक्ति के दुःख और विषाद जैसे काल्पनिक शत्रुओं का समूल नाश हो सके। *🌻 सुप्रभात 🌞🙏🏽* *🌹*_༺꧁Զเधॆ Զเधॆ꧂༻_*🌹*

Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!
