
Rama Devi Sahu
241 days ago
. “उम्मीद का दीया” एक घर में पाँच दीये जल रहे थे, एक दिन पहले दीये ने कहा–‘इतना जलकर भी मेरी रोशनी की लोगों को कदर नहीं है, तो बेहतर यही होगा कि मैं बुझ जाऊँ।’ और वह दीया खुद को व्यर्थ समझकर बुझ गया। वह दीया उत्साह का प्रतीक था। यह देख दूसरा दीया जो शान्ति का प्रतीक था, कहने लगा–‘मुझे भी बुझ जाना चाहिए, निरन्तर शान्ति की रोशनी देने के बावजूद भी लोग हिंसा कर रहे हैं और इतना कहते ही शान्ति का दीया बुझ गया।’ उत्साह और शान्ति के दिये बुझने के बाद, जो तीसरा दीया हिम्मत का था, वह भी अपनी हिम्मत खो बैठा और बुझ गया। उत्साह, शान्ति और अब हिम्मत के न रहने पर चौथे दीये ने भी बुझना ही उचित समझा। चौथा दीया समृद्धि का प्रतीक था। सभी दीये बुझने के बाद केवल पाँचवाँ दीया अकेला ही जल रहा था। हालांकि पाँचवाँ दीया सबसे छोटा था मगर फिर भी वह निरन्तर जल रहा था। एक दिन उस घर में एक लड़के ने प्रवेश किया। उसने देखा कि उस घर में सिर्फ एक ही दीया जल रहा है, वह खुशी से झूम उठा। चार दीये बुझने से वह दु:खी नहीं हुआ बल्कि खुश हुआ, यह सोचकर कि कम-से-कम एक दीया तो जल रहा है। उसने तुरन्त ही पाँचवाँ दीया उठाया और बाकी के चार दीये फिर से जला दीये। मित्रों, जानते हैं वह पाँचवाँ दीया कौन सा था ? वह था उम्मीद का दीया इसलिए अपने घर में, अपने मन में, अपने भीतर हमेशा उम्मीद का दीया जलाए रखिये। चाहे सब दीये बुझ जाए लेकिन उम्मीद का दीया नहीं बुझना चाहिए। ये एक ही दीया काफी है बाकी सब दियों को जलाने के लिए क्योंकि हमारे आज में जो उम्मीद जगती है वही उम्मीद हमारे भविष्य का निर्माण करती है। उम्मीद जीवन का बहुत बड़ा सहारा है, उम्मीद है तो हर लहर किनारा है। उम्मीद का दीया सदैव जलाए रखिए। किसी जगह पर वर्षों से अन्धकार क्यों न पसरा हो, उम्मीद की एक भी किरण से वहाँ प्रकाश लाने में कुछ क्षण का ही समय लगता है। ० ० ० ॥जय जय श्री राधे॥ *******************************************

Comments (10)

Rama Devi Sahu
Jan 1, 2026
🙏‼️ Jai Shree Krishna ‼️🙏 Subha Ratri Jii 🙏 🌹🌹

Rama Devi Sahu
Jan 1, 2026
🙏‼️ Jai Shree Shyam ‼️🙏 Good Night ❤️

Rama Devi Sahu
Jan 1, 2026
Dhanyawad Bahana 😊 Bhagwan Aap ko Hamesha Mangal Kare 🙏 Aap ka Har Pal Sundar Mangalmay Ho 🙏🌹🌹

Rama Devi Sahu
Jan 1, 2026
Naya Saal nayi Umanga ke Sath Aap or Aap ke Pure Parivar ko Angreji Nava Varsh ki Hardik Shubhkamnaye 🙏 Bhagwan Kare Aap Sabhi ka Jeevan Khusiyo se Bhara Rahe or Sab Swasth Surakshit Rahe 🙏 🌹🌹 Happy New Year 2026🌹🌹

Rama Devi Sahu
Jan 1, 2026
🙏‼️ Om Namo Bhagavate Vasudevaya Namah ‼️🙏 Subha Ratri Bahana 😊 Jii ❤️

H.S.CHAHAR
Jan 1, 2026
🙏🌹जय श्री कृष्णा जय श्री राधे राधे जी बहुत सुंदर पोस्ट है इसके साथ में कथा भी अच्छी है भगवान आपको ऐसे ही ज्ञान की पोस्ट डालते रहे 🌹 आप हमेशा खुश रहे मस्त रहे साल के पहले बृहस्पतिवार की शुभ रात्रि जी आपके सपने साकार हो जय श्री कृष्णा जय श्री राधे राधे 🙏🌹

Rakesh Kumar
Jan 1, 2026
good night ji 🙏

Saumya Sharma
Jan 1, 2026
बहुत ही सुन्दर पोस्ट 👌👌👌 के साथ बहुत ही सुन्दर कथानक 👌👌👌 आपके जीवन में भी इसी प्रकार खुशियों के दिए जलते रहें 🙏🌹☺️

Saumya Sharma
Jan 1, 2026
सुख, सौभाग्य, समृद्धि, शांति और सफलता की शुभ मंगलकामनाओं के साथ आपको नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं बहना जी 🙏🌹☺️

Saumya Sharma
Jan 1, 2026
ॐ नमो भगवते वासुदेवाय नमः 🙏 ठाकुर जी की कृपा आप सपरिवार पर सदैव ही बनी रहे 🙏 इसी शुभकामना के साथ शुभ रात्रि विश्राम बहना जी 🙏 आप सदैव स्वस्थ रहें, सुरक्षित रहें और अपनों के साथ हँसते मुस्कुराते रहें 🙏🌹☺️
