MyMandirInstall

*महाप्रभु श्री जगन्नाथ रथयात्रा* चार धामों में से एक पुरी में आयोजित श्री जगन्नाथ रथयात्रा, भारत की सबसे प्राचीन और विराट धार्मिक यात्राओं में से एक मानी जाती है. इस पावन अवसर पर भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और देवी सुभद्रा भव्य रथों पर आरूढ़ होकर श्री जगन्नाथ मंदिर से गुंडिचा मंदिर तक प्रस्थान करते हैं. लाखों श्रद्धालु श्रद्धाभाव से इन रथों को खींचते हैं. रथ की रस्सी खींचना प्रभु की कृपा और सेवा का दुर्लभ सौभाग्य माना जाता है. हर वर्ष नए रथों का निर्माण विशिष्ट परंपराओं और विधियों के अनुसार किया जाता है. विशाल नंदीघोष, तालध्वज और दर्पदलन रथ भारतीय काष्ठकला, शिल्पकौशल और जीवंत परंपरा के अद्वितीय उदाहरण हैं. *मेरी संस्कृति…मेरा देश…मेरा अभिमान 🚩*

Post media

Comments (0)

No comments yet. Be the first to comment!