
Rama Devi Sahu
382 days ago
🙏‼️ Radhey Radhey ‼️🙏 Dt.13.08.2025 (Wednesday) **************************** महाभारत में हुए नरसंहार से दु:खी और पापबोध से त्रस्त पांडव तीर्थयात्रा पर निकले। सबसे पहले वे महर्षि व्यास का आशीर्वाद लेने उनके आश्रम पर गए। व्यासजी ने खुश होते हुए उन्हें सफलता का आशीर्वाद दिया, साथ ही अपना तूंबा थमाते हुए बोले कि तुम लोग जिस भी तीर्थ में जाओ, इस तूंबे को भी तीर्थस्नान कराना और जिस देवालय का दर्शन करो, इसको भी दर्शन कराना। जब तीर्थयात्रा से वापस लौटो तो तूंबा मुझे वापस कर देना। पांडवों ने ऐसा ही किया। वे वर्षों तक तीर्थयात्रा करते रहे और लौटने पर व्यासजी के आश्रम में जाकर तूंबा लौटा दिया। व्यासजी ने पांडवों को देखा तो प्रसन्न हुए और तूंबे को तोड़ा और उसका एक-एक टुकड़ा पांडवों को खाने के लिए दिया। व्यासजी ने पांडवों से कहा– ‘इतने तीर्थों मे स्नान से ये तूंबा विशिष्ट स्वाद वाला बन गया होगा।’ तूंबा पुराना था और कड़वा भी। पांडवों ने उसे चखा तो वह उनके जीभ व स्वाद को अप्रिय लगा और उनके गले के नीचे से नहीं उतरा। वे तूंबे के टुकड़े को इधर-उधर थूकने लगे। तब व्यासजी ने उन्हें समझाया– ‘तूंबे की तरह *शरीर को तीर्थयात्रा कराने भर से लाभ नहीं मिलता। परिवर्तन स्थान का नहीं मन का होना चाहिए।* पाप के बदले *पुण्यकर्म करने की योजना बनाओ। इसी से खेद और ग्लानि मिटेगी।’* (स्वामी अखण्डानन्द सरस्वतीजी के प्रवचनों पर आधारित) - ईश्वर सत्य है - *🚩 राधे राधे 🙏 जय श्री कृष्ण 🚩*
Comments (6)

Rama Devi Sahu
Aug 13, 2025
Radhey Radhey ❤️ Jai Shree Krishna 🙏 Subha Sandhya Vandan 🙏🌹🪔🌹🙏

Rama Devi Sahu
Aug 13, 2025
Mangal Kamanayen ke Sath Ram Ram Jii 🙏 Subha Sandhya Vandan 🙏🌹🪔🌹🙏

Girish Kumar
Aug 13, 2025
Radhey Radhey 🙏 Jai Shri Krishna 🙏 Shubh Sandhya ji 🙏🌹🌹

Radhe Radhe
Aug 13, 2025
🌹🌹 बुधवार संध्या की शुभकामनाओं,, के साथ आपका हर पल शुभ हो।।। वेरी नाइस पोस्ट बहन जी ,जय श्री कृष्ण जी।।🌹🌹
