MyMandirInstall
Profile

Rama Devi Sahu

244 days ago

*रंगभरी एकादशी - काशी में शिव–शक्ति का रंगोत्सव 🌸🔱* फाल्गुन शुक्ल एकादशी को मनाई जाने वाली रंगभरी एकादशी काशी की अनोखी परंपरा है. विवाह के पश्चात इस दिन भगवान विश्वनाथ माँ गौरा के गौना के लिए पहली बार काशी आते हैं, और इसी आनंद में बाबा पर गुलाल अर्पित किया जाता है. काशी विश्वनाथ मंदिर में विशेष पूजन, शोभायात्रा और अबीर–गुलाल का उत्सव होता है. इस दिन से काशी में होली के उत्सव का विधिवत आरंभ माना जाता है.गलियों में भक्ति और रंग का अद्भुत संगम दिखाई देता है. *मेरी संस्कृति…मेरा देश…मेरा अभिमान 🚩*

Comments (0)

No comments yet. Be the first to comment!