
Srikumar महाराज🇮🇳☸️
133 days ago
*लोसर महोत्सव, लद्दाख ❄* लद्दाख की तपती ठंड, शांत पहाड़ और नीला आकाश जब एक साथ मिलते हैं, तब आरंभ होता है लोसर महोत्सव, जो है लद्दाख का पारंपरिक नववर्ष. यहाँ नया वर्ष केवल कैलेंडर बदलने का दिन नहीं, बल्कि अंधकार पर प्रकाश, भय पर उत्साह और अशुभ पर शुभ की विजय का पर्व है. इस दिन बौद्ध मठों में प्रार्थनाएँ होती हैं, घरों में धूप-धूणी जलाई जाती है, और प्राचीन मुखौटा-नृत्य (चाम नृत्य) बुराई को प्रतीकात्मक रूप से परास्त करता है. परिवारों में पारंपरिक व्यंजन बनते हैं और सभी मिलकर आने वाले वर्ष की शांति और कल्याण की कामना करता है. *मेरी संस्कृति…मेरा देश…मेरा अभिमान
Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!
