
Srikumar महाराज🇮🇳☸️
158 days ago
कालिका माता मंदिर, पावागढ़🛕🚩 गुजरात के पावागढ़ की पहाड़ियों में स्थित माता महाकाली का मंदिर परिसर चम्पानेर–पावागढ़ पुरातत्व पार्क का हिस्सा है, जो यूनेस्को का विश्व धरोहर स्थल है। कालिका माता मंदिर का निर्माण 10वीं–11वीं शताब्दी में हुआ था। मंदिर में देवी देवताओं की तीन छवियां है, जिसमें केंद्रीय छवि कालिका माता की है। सनातन संस्कृति में अत्यंत पवित्र देवी शक्तिपीठों में इस मंदिर में ऐतिहासिक आख्यानों के अनुसार देवी सती के पैर की अंगुली यहां गिर गई थी। 550 मीटर की ऊंचाई पर स्थित इस मंदिर में दक्षिण मुखी काली मां की प्रतिमा है, जिसकी तांत्रिक पूजा की जाती है। *मेरी संस्कृति…मेरा देश…मेरा अभिमान🚩*
Comments (2)

Srikumar महाराज🇮🇳☸️
Mar 25, 2026
आपकी जानकारी के लिए धन्यवाद। ईश्वर आपको जीवन जीने के लिए सभी आवश्यक चीजों का आशीर्वाद दें।

Rama Devi Sahu
Mar 25, 2026
🙏🏻🌺🔱चैत्र नवरात्रि🔱🌺🙏🏻 🌺 माँ दुर्गा के नौ रूपों की आराधना का पावन पर्व नवरात्रि आ गया है🙏🏻 🌺 ये दिन सिर्फ उपवास और पूजा के नहीं, बल्कि आत्मशक्ति, विश्वास और भक्ति को जगाने वाले दिन भी हैं🙏🏻 🌺 पहला दिन माँ शैलपुत्री की भक्ति का🙏🏻 🌺 दूसरा दिन माँ ब्रह्मचारिणी की तपस्या का🙏🏻 🌺 तीसरा दिन माँ चंद्रघंटा की करुणा का 🙏🏻 🌺 चौथा दिन माँ कूष्मांडा की आभा का 🙏🏻 🌺 पाँचवाँ दिन माँ स्कंदमाता की ममता का🙏🏻 🌺 छठा दिन माँ कात्यायनी की शक्ति का 🙏🏻 🌺 सातवाँ दिन माँ कालरात्रि की रक्षा का 🙏🏻 🌺 आठवाँ दिन माँ महागौरी की कृपा का 🙏🏻 🌺 नौवाँ दिन माँ सिद्धिदात्री की सिद्धि का प्रतीक🙏🏻 🌺🌼 आइए, इस नवरात्रि माँ से हम यही प्रार्थना करें कि हर घर में सुख-शांति हो 🌺 प्रेम और समृद्धि बनी रहे। 🌼🌺 🌺आप सभी को नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएँ 🌼 🙏🏻🌺🌼🔱🚩जय माता दी🚩🔱🌼🌺🙏🏻
