MyMandirInstall

*🌞~ वैदिक हिन्दू पंचांग ~🌞* *⛅दिनांक - 27 सितम्बर 2026* *⛅दिन - रविवार* *⛅विक्रम संवत् - 2083* *⛅अयन - दक्षिणायण* *⛅ऋतु - शरद* *⛅मास - आश्विन* *⛅पक्ष - कृष्ण* *⛅तिथि - प्रतिपदा रात्रि 08:58 तक तत्पश्चात् द्वितीया* *⛅नक्षत्र - उत्तर भाद्रपद सुबह 11:08 तक तत्पश्चात् रेवती* *⛅योग - वृद्धि सुबह 11:17 तक तत्पश्चात् ध्रुव* *⛅राहुकाल - शाम 04:48 से शाम 06:18 तक (उज्जैन मानक समयानुसार)* *⛅सूर्योदय - 06:17* *⛅सूर्यास्त - 06:18 (सूर्योदय एवं सूर्यास्त उज्जैन मानक समयानुसार)* *⛅दिशा शूल - पश्चिम दिशा में* *⛅ब्रह्ममुहूर्त - प्रातः 04:41 से प्रातः 05:29 तक (उज्जैन मानक समयानुसार)* *⛅अभिजीत मुहूर्त - दोपहर 11:54 से दोपहर 12:42 तक (उज्जैन मानक समयानुसार)* *⛅निशिता मुहूर्त - रात्रि 11:54 से मध्यरात्रि 12:42 तक (उज्जैन मानक समयानुसार)* *🌥️व्रत पर्व विवरण - प्रतिपदा श्राद्ध, सर्वार्थसिद्धि योग (प्रातः 06:17 से प्रातः 11:08 तक)* *🌥️विशेष - प्रतिपदा को कूष्माण्ड (कुम्हड़ा, पेठा) न खाये क्योंकि यह धन का नाश करने वाला है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंड: 27.29-34)* 👉🏻 *पितृ पक्ष में इन तिथियों पर करें श्राद्ध! पूर्वज संतुष्ट होकर देंगे शुभ आशीर्वाद*⤵️ 🌷 *श्राद्ध के दिन* 🌷 🙏🏻 *जिस दिन आप के घर में श्राद्ध हो उस दिन गीता का सातवें अध्याय का पाठ करें । पाठ करते समय जल भर के रखें । पाठ पूरा हो तो जल सूर्य भगवन को अर्घ्य दें और कहें की हमारे पितृ के लिए हम अर्पण करते हें। जिनका श्राद्ध है , उनके लिए आज का गीता पाठ अर्पण।* 🙏 🌷 *श्राद्ध कर्म* 🌷 🌞 *अगर पंडित से श्राद्ध नहीं करा पाते तो सूर्य नारायण के आगे अपने बगल खुले करके (दोनों हाथ ऊपर करके) बोलें :* 🌞 *"हे सूर्य नारायण ! मेरे पिता (नाम), अमुक (नाम) का बेटा, अमुक जाति (नाम), (अगर जाति, कुल, गोत्र नहीं याद तो ब्रह्म गोत्र बोल दे) को आप संतुष्ट/सुखी रखें । इस निमित मैं आपको अर्घ्य व भोजन कराता हूँ ।" ऐसा करके आप सूर्य भगवान को अर्घ्य दें और भोग लगायें ।* 🌷 *तुलसी* 🌷 🌿 *श्राद्ध और यज्ञ आदि कार्यों में तुलसी का एक पत्ता भी महान पुण्य देनेवाला है | पद्मपुरान* 🌷 *श्राद्ध के लिए विशेष मंत्र* 🌷 🙏 *" ॐ ह्रीं श्रीं क्लीं स्वधादेव्यै स्वाहा । "* 🌞 *इस मंत्र का जप करके हाथ उठाकर सूर्य नारायण को पितृ की तृप्ति एवं सदगति के लिए प्रार्थना करें । स्वधा ब्रह्माजी की मानस पुत्री हैं । इस मंत्र के जप से पितृ की तृप्ति अवश्य होती है और श्राद्ध में जो त्रुटी रह गई हो वे भी पूर्ण हो जाती है।* 🙏 🌷 *श्राद्ध में करने योग्य* 🌷 🙏 *श्राद्ध पक्ष में १ माला रोज द्वादश मंत्र " ॐ नमो भगवते वासुदेवाय " की करनी चाहिए और उस माला का फल नित्य अपने पितृ को अर्पण करना चाहिए।* 🙏 *🙏🚩🚩 *" ll जय श्री राम ll "* 🚩🚩🙏*

Post media

Comments (6)

Rama Devi Sahu

Rama Devi Sahu

Sep 27, 2026

पितरों को श्रद्धांजलि | पितृ पक्ष की हार्दिक श्रद्धांजलि 🪔 🙏 पितृ पक्ष के पावन अवसर पर अपने पूर्वजों को श्रद्धापूर्वक नमन। 🪔 ईश्वर से प्रार्थना है कि हमारे पितरों की आत्मा को शांति और मोक्ष प्राप्त हो तथा उनका आशीर्वाद सदैव हमारे परिवार पर बना रहे। 🌺 पितृ देवों को शत-शत नमन।

R k jangid 

phulera Jaipur

R k jangid phulera Jaipur

Sep 27, 2026

जय पितृ देवॉय नमः 🌹🙏 पित्र देव और पूर्वजों की दया दृष्टि आपके समस्त परिवार पर सदैव बनी रहे इसी मंगल कामनाओं के साथ शुभ प्रभात 🙏

Rama Devi Sahu

Rama Devi Sahu

Sep 27, 2026

⚜️ॐ सूर्य देवाय नमः🌿सुमंगल 🍀💐सुप्रभात🌺शुभ रविवार "🍁" आदि देव नमस्तुभ्यं🌷 प्रसीद मम भास्करः🌞🥀🌹🌼🌻

Rama Devi Sahu

Rama Devi Sahu

Sep 27, 2026

⚜️ॐ सूर्य देवाय नमः🌿सुमंगल 🍀💐सुप्रभात🌺शुभ रविवार "🍁" आदि देव नमस्तुभ्यं🌷 प्रसीद मम भास्करः🌞🥀🌹🌼🌻

सविता

सविता

Sep 27, 2026

om suraydevay namah 🌺🌺

Dr Anurag Prajapati

Dr Anurag Prajapati

Sep 27, 2026

भगवान सूर्य देव कृपा बनाए रखें।।शुभ प्रभात दीदी