
Rama Devi Sahu
186 days ago
*卐~ वैदिक हिन्दू पंचांग ~卐* *🌞दिनांक - 26 फरवरी 2026* *⛅दिन - गुरुवार* *⛅विक्रम संवत् - 2082* *⛅अयन - उत्तरायण* *⛅ऋतु - वसंत* *⛅मास - फाल्गुन* *⛅पक्ष - शुक्ल* *⛅तिथि - दशमी रात्रि 12:33 फरवरी 27 तक तत्पश्चात् एकादशी* *⛅नक्षत्र - मृगशिरा दोपहर 12:11 तक तत्पश्चात् आर्द्रा* *⛅योग - प्रीति रात्रि 10:33 तक तत्पश्चात् आयुष्मान्* *⛅राहुकाल - दोपहर 02:07 से दोपहर 03:34 तक (उज्जैन मानक समयानुसार)* *⛅सूर्योदय - 06:51* *⛅सूर्यास्त - 06:29 (सूर्योदय एवं सूर्यास्त उज्जैन मानक समयानुसार)* *⛅दिशा शूल - दक्षिण दिशा में* *⛅ब्रह्ममुहूर्त - प्रातः 05:12 से प्रातः 06:02 तक (उज्जैन मानक समयानुसार)* *⛅अभिजीत मुहूर्त - दोपहर 12:17 से दोपहर 01:03 तक (उज्जैन मानक समयानुसार)* *⛅निशिता मुहूर्त - रात्रि 12:15 फरवरी 27 से रात्रि 01:04 फरवरी 27 तक (उज्जैन मानक समयानुसार)* *🌥️विशेष - दशमी को कलम्बी का शाक खाना त्याज्य है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंड: 27.29-34)* *🔹मन में शांति की लहरें प्रकट करनेवाली मुद्रा : शांत मुद्रा🔹* *यह मुदा कोध को शांत करने में अत्यंत लाभदायी है, इसीलिए इसका नाम 'शांत मुद्रा' रखा गया है ।* *🔹लाभ : (१) जिसे बार-बार क्रोध आता हो या स्वभाव चिड़चिड़ा हो, उसके लिए यह मुद्रा वरदानस्वरूप है । इस मुद्रा से क्रोध तत्काल शांत हो जाता है ।* *🔸(२) क्रोध के स्पंदनों पर शांति के स्पंदनों का टकराव होने से शरीर का तान-तनाव कम हो जाता है ।* *🔸(३) मन भी आसानी से शांत हो जाता है । शांतिवर्धक लहरें तन-मन में संचारित होने लगती हैं ।* *🔸(४) इस मुद्रा को करने पर आप विशेष एकाग्रता का अनुभव करेंगे ।* *🔹विधि : (१) ध्यान के लिए अनुकूल पड़े ऐसे किसी भी आसन में बैठ जायें। आप यात्रा के समय भी किसी अनुकूल आसन में यह कर सकते हैं ।* *🔸(२) उँगलियों के अग्रभागों को अँगूठे के अग्रभाग से चारों तरफ से मिलायें। अँगूठे व उँगलियों को थोड़ा- सा मोड़ें, जिससे उँगलियों के अग्रभाग अँगूठे के अग्रभाग से अच्छी तरह मिल जायें ।* *🔸(३) अँगूठे के अग्रभाग पर एकाग्र हों और उँगलियों की सनसनी अनुभव करें ।* *🔸मुद्रा-विज्ञान : पाँचों उँगलियाँ मिलाने पर अग्नि, वायु, आकाश, पृथ्वी और जल ये पाँचों तत्त्व इकट्ठे हो जाते हैं । इससे प्राणशक्ति पुष्ट होती है ।* *🌞🚩🚩 *" ll जय श्री राम ll "* 🚩🚩🌞*
Comments (4)

Rama Devi Sahu
Feb 26, 2026
🙏🌷 Shubha Dopahar Ram Ram Jii 🙏🌹

R k jangid phulera Jaipur
Feb 26, 2026
जय श्री हरि विष्णु के 🙏

Rama Devi Sahu
Feb 26, 2026
Ji Shukriya 🌹 Shubha Dopahar Subha Guruvar ki Hardik Shubhkamnaye 🥀 Bhagwan ki Aasirbad se Aap ka Din Subha Mangalmay Ho 🌹🌹

Sanjay Ahlawat
Feb 26, 2026
बहुत ही सुन्दर पोस्ट और जानकारी दी है धन्यवाद सुप्रभात आपका दिन मंगलमय हो
