MyMandirInstall
Profile

Rama Devi Sahu

50 days ago

*स्वामी विवेकानंद का शिकागो उद्बोधन 🇮🇳* वर्ष 1893 में 11 सितंबर की तिथि पर, स्वामी विवेकानंद ने अमेरिका के शिकागो धर्म संसद में वह ऐतिहासिक उद्बोधन दिया, जिसने पूरे विश्व को भारत की महान सनातन संस्कृति से परिचित कराया. “भाइयों और बहनों” कहकर जब स्वामी जी ने अपना भाषण प्रारंभ किया तो सभागार करतल ध्वनि से गूंज उठा. उन्होंने गर्व से स्वयं को सनातन धर्म का अनुयायी बताते हुए कहा कि _"यह वही धर्म है जिसने विश्व को सहिष्णुता, सहनशीलता और सार्वभौमिक स्वीकार्यता का पाठ पढ़ाया."_ यह उद्बोधन न केवल पश्चिम को भारत की आध्यात्मिक शक्ति का आभास कराने वाला था, बल्कि यह आज भी सनातन संस्कृति के शाश्वत गौरव का उद्घोष है. *मेरी संस्कृति...मेरा देश...मेरा अभिमान 🚩*

Comments (0)

No comments yet. Be the first to comment!