
Srikumar महाराज🇮🇳☸️
103 days ago
*सेंचुरी ऑफ ट्रुथ, स्याम (श्यामदेश)* अखण्ड भारत का भाग रहे श्यामदेश (थाईलैंड) के पटाया में अवस्थित सेंचुरी ऑफ ट्रुथ पूर्णतः लकड़ी से बना मंदिर एवं महल है, जो विश्वविख्यात है. 3200 वर्गमीटर में विस्तृत इस मंदिर में चार गोपुरम हैं, जिनमें ब्रह्मा, विष्णु, महेश, गणपति देवताओं की प्रतिमाएं बनाई गई हैं. इस मंदिर की स्थापत्यकला अयुथया से प्रेरित है, जहां हिंदु एवं बौद्ध प्रतीकों को देखा जा सकता है. 30 मीटर ऊंचे इस मंदिर का निर्माण वर्ष 1981 में आरंभ हुआ था, जो अभी भी चल रहा है. इसकी वास्तुकला कुछ ऐसी है कि यहां सूर्य के प्रकाश से ही मंदिर में प्रकाश आता है. यह मंदिर सनातन संस्कृति के दर्शन को प्रदर्शित करता है. *मेरी संस्कृति...मेरा देश...मेरा अभिमान 🇮🇳*
Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!
