
श्री महाबीर बाबा लालकुआं
49 days ago
🚩 जय श्री राम! जय महाबीर बाबा! 🚩 अत्यंत हर्ष और गौरव का विषय है कि हमारे ग्राम लालकुआं (निकट बीघापुर, उन्नाव) में श्री महावीर बाबा एवं लालेश्वर महादेव मंदिर परिसर में श्री महावीर बाबा की भव्य मूर्ति स्थापना का कार्यक्रम संपन्न होने जा रहा है। 25 फरवरी को लालकुआं से एक ऐतिहासिक शोभा यात्रा निकली। बाबा को गंगा स्नान हेतु माँ चंडिका मंदिर ले जाया गया और मार्ग में 8 विभिन्न मंदिरों के दर्शन कराए गए। इस पावन यात्रा में जनसैलाब उमड़ पड़ा, जिसमें कई गणमान्य राजनेताओं और संगठनों के पदाधिकारियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। क्षेत्र के प्रमुख पत्रकारों ने भी अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई। मीडिया बंधुओं की उपस्थिति ने इस धार्मिक उत्सव की भव्यता को जन-जन तक पहुँचाया। आगे का कार्यक्रम: 📅 26 फरवरी (गुरुवार): 🔸 सुंदरकांड पाठ एवं भव्य प्रसाद वितरण। 🔸 रात्रि में विशाल जागरण, जहाँ भक्ति की गंगा बहेगी। 📅 मुख्य आकर्षण: 🔸 श्री महावीर बाबा की भव्य मूर्ति स्थापना। आदरणीय श्री प्रदीप कुमार अवस्थी जी के विशेष मार्गदर्शन और संयोजन में आयोजित इस पुनीत कार्य में आप सभी सादर आमंत्रित हैं। आइए, धर्म लाभ उठाएं!





Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!
