
Rama Devi Sahu
321 days ago
*🌞~ आज का हिन्दू पंचांग ~🌞* *⛅दिनांक - 13 अक्टूबर 2025* *⛅दिन - सोमवार* *⛅विक्रम संवत् - 2082* *⛅अयन - दक्षिणायण* *⛅ऋतु - शरद* *⛅मास - कार्तिक* *⛅पक्ष - कृष्ण* *⛅ तिथि - सप्तमी दोपहर 12:24 तक तत्पश्चात् अष्टमी* *⛅नक्षत्र - आर्द्रा दोपहर 12:26 तक तत्पश्चात् पुनर्वसु* *⛅योग - परिघ सुबह 08:10 तक, तत्पश्चात् शिव प्रातः 05:55 अक्टूबर 14 तक तत्पश्चात् सिद्ध* *⛅राहुकाल - सुबह 07:50 से सुबह 09:18 तक (उज्जैन मानक समयानुसार)* *⛅सूर्योदय - 06:23* *⛅सूर्यास्त - 06:03 (सूर्योदय एवं सूर्यास्त उज्जैन मानक समयानुसार)* *⛅दिशा शूल - पूर्व दिशा में* *⛅ब्रह्ममुहूर्त - प्रातः 04:44 से प्रातः 05:34 तक (उज्जैन मानक समयानुसार)* *⛅अभिजीत मुहूर्त - सुबह 11:50 से दोपहर 12:36 तक (उज्जैन मानक समयानुसार)* *⛅निशिता मुहूर्त - रात्रि 11:48 से रात्रि 12:38 अक्टूबर 14 तक (उज्जैन मानक समयानुसार)* *⛅️व्रत पर्व विवरण - मासिक कृष्ण जन्माष्टमी, कालाष्टमी, अहोई अष्टमी, राधा कुंड स्नान* *🌥️विशेष - सप्तमी को ताड़ का फल खाने से रोग बढ़ता है व शरीर का नाश होता है एवं अष्टमी को नारियल ख़ाने से बुद्धि का नाश होता है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंड: 27.29-34)* *🔹विद्यार्थियों की समस्याएँ एवं उनका समाधान* *🔹स्मृति व बुद्धि शक्ति बढ़ाने के उपाय🔹* *🔸 इंटरनेट पर अपना समय बरबाद न करें और जैविक घड़ी अनुसार अपनी दिनचर्या बनायें ।* *🔸 भ्रामरी व अनुलोम-विलोम प्राणायाम, त्राटक, पूज्य बापूजी द्वारा बतायी गयी श्वासों को गिनने की साधना तथा पूज्यश्री से दीक्षा में प्राप्त सारस्वत्य मंत्र या भगवन्नाम का जप नियमितरूप से करें। ये एकाग्रता, स्मरणशक्ति बढ़ाने के अचूक साधन हैं ।* *🔸 पढ़ाई करते समय कमर सीधी करके बैठें । कमर झुकाकर या लेट के न पढ़ें ।* *🔸 पढ़ने से पहले जीभ को तालू में लगाकर थोड़ी देर शांत बैठें । इससे मन एकाग्र होता है और बुद्धिशक्ति बढ़ती है ।* *🔸 जिन बच्चों को सिर में दर्द रहता है वे नाक में २-२ बूँद गुनगुना देशी गाय का शुद्ध घी डालें ।* *🔸 देर रात तक पढ़ने से बुद्धि कमजोर होती है और याद भी देर से होता है । अतः रात को ९-१० बजे सो जायें और प्रातः ४-४.३० बजे उठ के पढ़ें ।* *🔸 आसन, व्यायाम, सूर्यनमस्कार, पैदल भ्रमण रोज करें । सादा सात्त्विक भोजन करें ।* *🔸 सुबह खाली पेट तुलसी के ५-७ पत्ते चबाकर ऊपर से १ गिलास गुनगुना पानी पियें (रविवार, द्वादशी, अमावस्या को छोड़कर) । तुलसी-सेवन व दूध में २ घंटे का अंतर रखें ।* *🔸 सुबह १-१ चम्मच आँवला रस व शहद का मिश्रण लेने से स्मृतिशक्ति बढ़ती है ।* *🔸 देशी गाय के दूध में १ चम्मच (५ ग्राम) देशी गाय का घी मिलाकर पीने से स्मृतिशक्ति व बुद्धि बढ़ती है । पेट साफ करने में भी यह मददरूप है ।* *🔹स्मरणशक्ति बढ़ाने हेतु विशिष्ट औषधियाँ🔹* *(१) सुवर्णप्राश : १ से २ गोली सुबह खाली पेट दूध या देशी गाय के घी से लें । यह बच्चों के बौद्धिक विकास के साथ मानसिक व शारीरिक विकास के लिए भी विशेष लाभदायी है ।* *(२) शंखपुष्पी सिरप : १ से २ चम्मच सुबह-शाम लें । याददाश्त बढ़ाने हेतु यह एक दिव्य औषधि है ।* *(३) ब्राह्मी घृत : एक चम्मच (५ ग्राम) घृत' : सुबह खाली पेट गरम पानी से लें । बाद में भूख लगने पर भोजन करें । यह दिमागी कमजोरी को दूर करके बुद्धि की मंदता एवं याददाश्त की कमजोरी में लाभदायी है ।* *🌞🚩🚩 *" ll जय श्री राम ll "* 🚩🚩🌞*

Comments (2)

Rama Devi Sahu
Oct 13, 2025
🙏🔱 Har Har Mahadev 🔱🙏

Asha Bakshi
Oct 13, 2025
HAR HAR MAHADEV 🌹 SHUBH PRABHAT VANDAN 🙏
