MyMandirInstall

*ऍसिडिटी के उपाय* ऍसिडिटी का अगर हमेशा के लिए उपाय चाहिए तो आपको अपनी लाइफस्टाइल में थोड़ा बदलाव करना पड़ेगा। दवा का इस्तेमाल आप ऍसिडिटी के लिए अस्थायी या इमरजेंसी में कर सकते हैं। लेकिन आसान और साधारण तरीकों से हम ऍसिडिटी से मुक्त हो सकते हैं। हमारे शरीर में जाने वाले खाने के तत्वों में से हमें ज्यादा से ज्यादा खाना अल्कलाइन खाना जरूरी है। यानी जिन पदार्थों का pH 7.4 से ज्यादा है वो पदार्थ हमारे शरीर में एसिड का प्रमाण नियंत्रित रखेंगे। साथ ही अल्कलाइन पदार्थ बढ़ाकर एसिडिक पदार्थ यानी जिन पदार्थों का pH 7.4 से कम है वो पदार्थ हम अपने आहार में ज्यादा मात्रा में नहीं लें। संक्षेप में ऐसे पदार्थ हमें टालने चाहिए या प्रमाण में खाने चाहिए। *ऍसिडिटी में कौन से पदार्थ खाएं:-* पत्तेदार सब्जियां, फल सब्जियां, कच्चे रूप में, नारियल पानी, तरबूज का रस और बहुत से फल अल्कलाइन होते हैं। *ऍसिडिटी में कौन से पदार्थ न खाएं:-* बेकरी पदार्थ, बिस्किट, केक, खारी, ज्यादा ठंडे पदार्थ और मैदे के पदार्थ। ज्यादा तेल वाला, ज्यादा प्रोसेस्ड, चाइनीज, डिब्बा बंद पेय। साथ ही खाली पेट चाय लेना टालें, बंद कर दें तो सबसे अच्छा। *उपाय:* प्राकृतिक रूप से ऍसिडिटी कम करने का सबसे अच्छा तरीका है एक गिलास तरबूज का रस या नारियल पानी। आप अपने आहार में सलाद, केला, ककड़ी या दही भी शामिल कर सकते हैं। वो एसिडिटी के लिए तुरंत राहत देते हैं। *ऍसिडिटी के अन्य कारण:-* बे-समय भोजन, बहुत देर भूखा रहना और एकदम पेट भरकर खाना, मानसिक तनाव, नींद कम लेना या रात को समय पर न सोना, 10pm से 4am की नींद सेहत के लिए सबसे अच्छी, बार-बार चिड़चिड़ा होना, ज्यादा गुस्सा करना, कब्ज, साथ ही ज्यादा मात्रा में या लगातार दवाओं का इस्तेमाल करना आदि। *दिन में क्या बदलाव करने चाहिए:-* सुबह जल्दी उठकर योग, प्राणायाम, ध्यान या किसी भी तरह का व्यायाम करना। किसी भी बात का ज्यादा टेंशन नहीं लेना, हर काम आनंद से करना। जिन चीजों से तकलीफ होती है या चिड़चिड़ापन होता है ऐसी चीजों से दूर रहना बेहतर है। खाने का समय निश्चित करें। सामान्य व्यक्ति को दिन में 3-4 लीटर पानी पीना चाहिए। खाते समय खाना बारीक करके ही निगलें। रात 10 बजे के बाद भोजन न करें। *नोट*: अगर छाती में जलन, उल्टी, वजन घटना जैसी समस्या रोज हो रही है तो डॉक्टर से जांच करवा लें।

Post media

Comments (1)

Pannalal panchal

Pannalal panchal

Jun 14, 2026

ॐ नमो नारायण नारायण हरि हरि