
Rama Devi Sahu
181 days ago
श्रीमन नारायण नारायण नारायण भजमन नारायण नारायण नारायण लक्ष्मी नारायण नारायण नारायण 🙏 विक्रम संवत तिथि के अनुसार ज्येष्ठ माह की कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा को श्री नारद अवतरण दिवस मनाया जाता है। इस दिन देवों के ऋषि नारद जी की पूजा-आराधना की जाती है। यह दिन देवर्षि नारद के जन्म से जुड़ा है, जिन्हें ज्ञान, भक्ति और देवताओं के संदेशवाहक के रूप में जाना जाता है। नारद जी ने ही ध्रुव और प्रह्लाद को ज्ञान देकर भक्ति मार्ग की ओर उन्मुख किया था। धार्मिक मान्यता है कि इस दिन भगवान विष्णु जी के परम और अनन्य भक्त नारद जी की पूजा आराधना करने से व्यक्ति को बल, बुद्धि और सात्विक शक्ति मिलती है। इस दिन पूजा पाठ, दान पुण्य और विष्णु आराधना का विशेष महत्व माना गया है। ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि 1 मई को रात 10 बजकर 52 मिनट पर शुरू होकर 3 मई को रात 12 बजकर 49 मिनट तक रहने वाली है। उदया तिथि को ध्यान में रखते हुए नारद जयंती शनिवार 2 मई 2026 को मनाई जाएगी। इस दिन कृष्ण मंदिर में भगवान श्रीकृष्ण को बासुंरी जरूर भेंट करनी चाहिए, ऐसा करने से व्यक्ति के सभी मनोरथ सिद्ध होते हैं।

Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!
