MyMandirInstall
Profile

Rama Devi Sahu

151 days ago

*卐~ वैदिक हिन्दू पंचांग ~卐* *🌞 दिनांक - 02 अप्रैल 2026* *⛅दिन - गुरुवार* *⛅विक्रम संवत् - 2083* *⛅अयन - उत्तरायण* *⛅ऋतु - वसंत* *⛅मास - चैत्र* *⛅पक्ष - शुक्ल* *⛅तिथि - पूर्णिमा सुबह 07:41 तक तत्पश्चात् प्रतिपदा* *⛅नक्षत्र - हस्त शाम 05:38 तक तत्पश्चात् चित्रा* *⛅योग - ध्रुव दोपहर 02:20 तक तत्पश्चात् व्याघात* *⛅राहुकाल - दोपहर 02:04 से दोपहर 03:37 तक (उज्जैन मानक समयानुसार)* *⛅सूर्योदय - 06:19* *⛅सूर्यास्त - 06:43 (सूर्योदय एवं सूर्यास्त उज्जैन मानक समयानुसार)* *⛅दिशा शूल - दक्षिण दिशा में* *⛅ब्रह्ममुहूर्त - प्रातः 04:46 से प्रातः 05:32 तक (उज्जैन मानक समयानुसार)* *⛅अभिजीत मुहूर्त - दोपहर 12:06 से दोपहर 12:55 तक (उज्जैन मानक समयानुसार)* *⛅निशिता मुहूर्त - मध्यरात्रि 12:07 से मध्यरात्रि 12:53 तक (उज्जैन मानक समयानुसार)* *🌥️व्रत पर्व विवरण - चैत्री पूर्णिमा, श्री हनुमानजी का प्राकट्य दिवस, वैशाख स्नान (02 अप्रैल से 01 मई तक)* *🌥️विशेष - प्रतिपदा को कूष्माण्ड (कुम्हड़ा, पेठा) न खाये, क्योंकि यह धन का नाश करने वाला है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंड: 27.29-34)* *🔹सुखमय जीवन की अनमोल कुंजियाँ🔹* *🔸आर्थिक कष्ट निवारण हेतु🔸* *🔸रविवार, सप्तमी, नवमी, अमावस्या, सूर्यग्रहण, चन्द्रग्रहण तथा संक्रांति - इन तिथियों को छोड़कर बाकी के दिन आँवले का रस शरीर पर लगाकर स्नान करने से आर्थिक कष्ट दूर होता है। (स्कंद पुराण, वैष्णव खंड)* *🔹क्रोध पर नियंत्रण कैसे पायें ?🔹* *🔸क्रोध भस्मासुर है, करा-कराया सब खाक कर देता है । जिन्हें क्रोध पर नियंत्रण पाना हो वे नीचे दिये गये सरल एवं कारगर उपायों में से एक या अधिक उपायों का लाभ अवश्य लें ।* *🔸(१) एक कटोरी में जल लेकर उसमें देखते हुए 'ॐ शांति... शांति... शांति... ॐ...' इस प्रकार २१ बार जप करें और वह जल पी लें तो क्रोधी स्वभाव में बदलाहट आयेगी ।* *🔸(२) जब क्रोध आये तो उस समय अपना विकृत चेहरा आईने में देखने से भी लज्जावश क्रोध भाग जायेगा ।* *🔸(३) सुबह नींद में से उठते ही बिस्तर पर बैठ के ललाट पर तिलक करने की जगह पर अपने सद्‌गुरु या इष्ट का ध्यान करें । बाद में संकल्प करते हुए एवं यह मंत्र बोलते हुए क्रोध की मानसिक रूप से अग्नि में आहुति डालें: ॐ क्रोधं जुहोमि स्वाहा ।* *🔸(४) एक नग आँवले का मुरब्बा रोज सुबह खायें व शाम को एक चम्मच गुलकंद खाकर दूध पी लें, इससे विशेषकर पित्तप्रकोपजनित क्रोध पर नियंत्रण पाने में सहायता मिलेगी । (शुक्रवार व रविवार को आँवले का सेवन न करें ।)* *🔹कब्जनाशक प्रयोग🔹* *🔸 कब्ज अनेक रोगों का गढ है । कब्ज दूर करने के लिए निम्न उपाय करें ।* *🔸 रात को हरड़ पानी में भिगोकर रखें । सुबह थोड़ी सी हरड़ उसी पानी में रगड़ें और थोड़ा सा नमक मिलाकर पियें ।* *🔸 सूर्योदय से पहले खाली पेट रात का रखा हुआ पानी आवश्यकतानुसार पियें (गुनगुना हो तो उत्तम) ।* *🔸 मेथी के पत्तों की सब्जी खायें ।* *🔸 धनिया, पुदीना, काला नमक व काली मिर्च की चटनी भोजन के साथ लें ।* *🔸 श्वास बाहर निकालकर गुदाद्वार का संकोचन विस्तरण (अश्विनी मुद्रा) करने को थलबस्ती कहते हैं। यह प्रयोग रोज तीन-चार बार करने से भी कब्ज दूर होता है और वीर्यहानि, स्वप्नदोष एवं प्रदर रोग से रक्षा होती है । व्यक्तित्व विकसित होता है ।* *🌞🚩🚩 *" ll जय श्री राम ll "* 🚩🚩🌞*

Comments (4)

Rama Devi Sahu

Rama Devi Sahu

Apr 2, 2026

जीवन एक कविता है , गुनगुनाते रहिए मुश्किल हैं लाख फिर भी , मुस्कुराते रहिए। *🌻आप स्वस्थ रहें प्रसन्न रहें 🌻*

Radhe  🌹

Radhe 🌹

Apr 2, 2026

Jai Shree Ram 🙏 Jai Hanuman 🙏

Rama Devi Sahu

Rama Devi Sahu

Apr 2, 2026

Jai Shree Ram 🙏🏹 Shri Ram Bhakt Hanuman Ji Janmotsav Pr Aap ko Hardik Shubhkamnaye ke Sath Suprabhat Jii 🙏🌹

R k jangid 

phulera Jaipur

R k jangid phulera Jaipur

Apr 2, 2026

अति सुंदर जय हो पवन पुत्र हनुमान जी की 🙏🌹