
Srikumar महाराज🇮🇳☸️
176 days ago
*श्रीरामार्चनम्, अयोध्या 🛕* राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में अयोध्या में सरयू तट से श्रीराम जन्मभूमि तक स्वयंसेवकों द्वारा श्रीरामार्चनम् का आयोजन किया गया था। इस अवसर पर स्वयंसेवकों के घोष दल ने शंख, श्रृंग, वेणु और आनक जैसे पारंपरिक वाद्यों के साथ राम स्तुति और "श्रीरामचन्द्र कृपालु बज मन" की धुनें प्रस्तुत की। अनुशासित स्वर और वादन के माध्यम से स्वयंसेवकों ने रामलला के समक्ष भारतीय परम्परा की गरिमा का भाव प्रकट किया। यह आयोजन रामलला के प्रति समर्पण और राष्ट्र–जीवन में प्रभु श्रीराम के आदर्शों को पुनर्स्थापित करने का प्रयास था *मेरी संस्कृति…मेरा देश…मेरा अभिमान 🚩*
Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!
