
Rama Devi Sahu
225 days ago
गुड़ी पड़वा: नववर्ष का स्वागत 🕉️🛕 गुड़ी पड़वा महाराष्ट्र और दक्षिण भारत के प्रमुख त्योहारों में से एक है, जो चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि को मनाया जाता है। यह त्योहार हिंदू नववर्ष की शुरुआत का प्रतीक है और नवरात्रि की शुरुआत का भी सूचक है। इस दिन लोग अपने घरों को सजाते हैं और विशेष पूजा का आयोजन करते हैं। - तिथि: 19 मार्च, 2026 | चैत्र शुक्ल पक्ष प्रतिपदा | विक्रम संवत 2083 - शुभ मुहूर्त: सुबह 6:53 से 7:57 तक - इस दिन श्रीखंड और खीर जैसे पारंपरिक व्यंजन बनाये जाते हैं। गुड़ी ध्वज यानि झंडे को कहा जाता है और पड़वा, प्रतिपदा तिथि को कहा गया है, इस दिन लोग अपने घरों को आम के पत्तों की बंदनवार से सजाते हैं। गुड़ी पड़वा नववर्ष का स्वागत करने का अवसर है जो न केवल धार्मिक आस्था को प्रकट करता है बल्कि सांस्कृतिक धरोहर को भी संजोता है।

Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!
