
Rama Devi Sahu
135 days ago
*卐~ वैदिक हिन्दू पंचांग ~卐* *🌞 दिनांक - 17 अप्रैल 2026* *⛅दिन - शुक्रवार* *⛅विक्रम संवत् - 2083* *⛅अयन - उत्तरायण* *⛅ऋतु - वसंत* *⛅मास - वैशाख* *⛅पक्ष - कृष्ण* *⛅तिथि - अमावस्या शाम 05:21 तक तत्पश्चात् प्रतिपदा* *⛅नक्षत्र - रेवती दोपहर 12:02 तक तत्पश्चात् अश्विनी* *⛅योग - वैधृति प्रातः 07:22 तक, तत्पश्चात् विष्कम्भ रात्रि 03:45 अप्रैल 18 तक, तत्पश्चात् प्रीति* *⛅राहुकाल - सुबह 10:51 से दोपहर 12:27 तक (उज्जैन मानक समयानुसार)* *⛅सूर्योदय - 06:05* *⛅सूर्यास्त - 06:48 (सूर्योदय एवं सूर्यास्त उज्जैन मानक समयानुसार)* *⛅दिशा शूल - पश्चिम दिशा में* *⛅ब्रह्ममुहूर्त - प्रातः 04:35 से प्रातः 05:20 तक (उज्जैन मानक समयानुसार)* *⛅अभिजीत मुहूर्त - दोपहर 12:01 से दोपहर 12:52 (उज्जैन मानक समयानुसार)* *⛅निशिता मुहूर्त - मध्यरात्रि 12:04 से मध्यरात्रि 12:49 तक (उज्जैन मानक समयानुसार)* *🌥️व्रत पर्व विवरण - अमृतसिद्धि योग, सर्वार्थसिद्धि योग (अहो रात्रि), दर्श अमावस्या* *🌥️विशेष - अमावस्या और व्रत के दिन स्त्री सहवास तथा तिल का तेल खाना और लगाना निषिद्ध है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंड: 27.29-34)* *🍊 स्वास्थ्यवर्धक मोसंबी का रस🍊* *🔹यह बल व रक्त वर्धक, शक्तिदायक एवं रोगप्रतिकारक शक्ति बढ़ानेवाला है । बीमार लोगों के लिए मोसंबी अमृत के समान है ।* *🔹शरीर थकने व मन के ऊब जाने पर मोसंबी अथवा इसके रस का सेवन करें तो थकान,बेचैनी दूर होकर स्फूर्ति व प्रसन्नता बढ़ती है । मोसंबी का रस यकृत, आँतों तथा पाचनतंत्र को शुद्ध करके उन्हें सतेज बनाता है ।* *मोसंबी चूसने से दाँतों की सफाई होती है व भोजन सरलता से पचता है । सर्दी - जुकामवालों को मोसंबी का रस हलका गर्म करके उसमें २ - ४ बूँद अदरक के रस की डालकर पीना चाहिए ।* *🧏♀️मुलतानी मिट्टी🧏♀️* *🔹मुलतानी मिट्टी से स्नान करने पर रोमकूप खुल जाते हैं । इससे रगड़कर स्नान करने पर जो लाभ होते हैं, साबुन से उसके एक प्रतिशत भी लाभ नहीं होते । स्फूर्ति और निरोगता चाहनेवालों को साबुन से बचकर मुलतानी मिट्टी से नहाना चाहिए ।* *🔹जिसको भी गर्मी हो, पित्त हो, आँखों में जलन होती हो वह मुलतानी मिट्टी का घोल बना के लगाये , थोड़ी देर बैठ जाय, फिर नहाये तो शरीर की गर्मी निकल जायेगी, फायदा होगा ।* *🔹मुलतानी मिट्टी और आलू का रस मिलाकर चेहरे को लगाओ, चेहरे पर सौंदर्य और निखार आयेगा ।* *🌞🚩🚩 *" ll जय श्री राम ll "* 🚩🚩🌞*
Comments (2)

Rama Devi Sahu
Apr 17, 2026
या देवी सर्वभूतेषु शक्तिरूपेण संस्थिता नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः 🔯 जय माता दी 🔯

Neha singh
Apr 17, 2026
Jai Mata Di 🙏🌺🙏
