MyMandirInstall
Profile

Rama Devi Sahu

267 days ago

*🌞~ आज का हिन्दू पंचांग ~🌞* *⛅दिनांक - 06 दिसम्बर 2025* *⛅दिन - शनिवार* *⛅विक्रम संवत् - 2082* *⛅अयन - दक्षिणायण* *⛅ऋतु - हेमंत* *⛅मास - पौष* *⛅पक्ष - कृष्ण* *⛅तिथि - द्वितीया रात्रि 09:25 तक तत्पश्चात् तृतिया* *⛅नक्षत्र - मृगशिरा सुबह 08:48 तक, तत्पश्चात् आद्रा प्रातः 06:13 दिसम्बर 07 तक, तत्पश्चात् पुनर्वसु* *⛅योग - शुभ रात्रि 11:46 तक तत्पश्चात् शुक्ल* *⛅राहुकाल - सुबह 09:36 से सुबह 10:57 तक ( उज्जैन मानक समयानुसार)* *⛅सूर्योदय - 06:55* *⛅सूर्यास्त - 05:41 (सूर्योदय एवं सूर्यास्त उज्जैन मानक समयानुसार)* *⛅दिशा शूल - पूर्व दिशा में* *⛅ब्रह्ममुहूर्त - प्रातः 05:09 से प्रातः 06:02 तक (उज्जैन मानक समयानुसार)* *⛅अभिजीत मुहूर्त - सुबह 11:56 से दोपहर 12:40* *⛅निशिता मुहूर्त - रात्रि 11:52 से रात्रि 12:45 दिसम्बर 07 तक (उज्जैन मानक समयानुसार)* *🌥️व्रत पर्व विवरण - द्विपुष्कर योग (प्रातः 06:55 से प्रातः 08:48 तक)* *🌥️विशेष - द्वितीया को बृहती (छोटा बैंगन या कटेहरी) खाना निषिद्ध है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंड: 27.29-34)* *🔹औषधीय गुणों से परिपूर्ण : पारिजात🔹* *🔸पारिजात या हरसिंगार को देवलोक का वृक्ष कहा जाता है । कहते हैं कि समुद्र – मंथन के समय विभिन्न रत्नों के साथ – साथ यह वृक्ष भी प्रकट हुआ था । इसकी छाया में विश्राम करनेवाले का बुद्धिबल बढ़ता है । यह वृक्ष नकारात्मक ऊर्जा को भी हटाता है । इसके फूल अत्यंत सुकुमार व सुगंधित होते हैं जो दिमाग को शीतलता व शक्ति प्रदान करते हैं । हो सकते तो अपने घर के आसपास इस उपयोगी वृक्ष को लगाना चाहिए ।* *🔸पारिजात ज्वर व कृमि नाशक, खाँसी – कफ को दूर करनेवाला, यकृत की कार्यशीलता को बढ़ानेवाला, पेट साफ़ करनेवाला तथा संधिवात, गठिया व चर्मरोगों में लाभदायक है ।* *🔹औषधीय प्रयोग🔹* *🔸पुराना बुखार : इसके ७ - ८ कोमल पत्तों के रस में ५ – १० मि. ली. अदरक का रस व शहद मिलाकर सुबह – शाम लेने से पुराने बुखार में फायदा होता है ।* *🔸बच्चों के पेट में कृमि : इसके ७ – ८ पत्तों के रस में थोडा – सा गुड़ मिला के पिलाने से कृमि मल के साथ बाहर आ जाते हैं या मर जाते हैं ।* *🔸जलन व सुखी खाँसी : इसके पत्तों के रस में मिश्री मिला के पिलाने से पित्त के कारण होनेवाली जलन आदि विकार तथा शहद मिला के पिलाने से सुखी खाँसी मिटती हैं ।* *🔸बुखार का अनुभूत प्रयोग : ३० – ३५ पत्तों के रस में शहद मिलाकर ३ दिन तक लेने से बुखार में लाभ होता है ।* *🔸सायटिका व स्लिप्ड डिस्क : पारिजात के ६० – ७० ग्राम पत्ते साफ़ करके ३०० मि. ली. पानी में उबालें । २०० मि.ली. पानी शेष रहने पर छान के रख लें । २५ – ५० मि.ग्रा. केसर घोंटकर इस पानी में घोल दें । १०० मि.ली. सुबह – शाम पियें । १५ दिन तक पीने से सायटिका जड़ से चला जाता है | स्लिप्ड डिस्क में भी यह प्रयोग रामबाण उपाय है । वसंत ऋतू में ये पत्ते गुणहीन होते हैं अत: यह प्रयोग वसंत ऋतू में लाभ नहीं करता ।* *🔸संधिवात, जोड़ों का दर्द, गठिया : पारिजात की ५ से ११ पत्तियाँ पीस के एक गिलास पानी में उबालें, आधा पानी शेष रहने पर सुबह खाली पेट ३ महीने तक लगातार लें । पुराने संधिवात, जोड़ों के दर्द, गठिया में यह प्रयोग अमृत की तरह लाभकारी है । अगर पूरी तरह ठीक नहीं हुआ तो १० – १५ दिन छोडकर पुन: ३ महीने तक करें इस प्रयोग से अन्य कारणों से शरीर में होनेवाली पीड़ा में भी राहत मिलती है । पत्थकर आहार लें ।* *🔸चिकनगुनिया का बुखार होने पर बुखार ठीक होने के बाद भी दर्द नहीं जाता । ऐसे में १० – १५ दिन तक पारिजात के पत्तों का यह काढ़ा बहुत उपयोगी है ।* *🌞🚩🚩 *" ll जय श्री राम ll "* 🚩🚩🌞*

Post media

Comments (14)

Rama Devi Sahu

Rama Devi Sahu

Dec 6, 2025

Jai jai Shani Dev 🙏 Subha Dopahar Bahana 😊🥀❤️🥀

Riya Riya  💖💖

Riya Riya 💖💖

Dec 6, 2025

🙏🌹 Jai Shanidev Namah 🌹🙏 Shubh Duphar Behena 🌹🌹

Rama Devi Sahu

Rama Devi Sahu

Dec 6, 2025

🙏‼️ Om Shang Shaneischaray Namah 🙏 Subha Madhyarhna Jii 🙏 Bhagwan ki Aasirbad Aap pr Sadeib Bani Rahe 🙏 Aap ka Din Subha Mangalmay Ho 🙏🌹🌹

Rama Devi Sahu

Rama Devi Sahu

Dec 6, 2025

Ji Shukriya 🌹 Jai Shree Ram 🙏 Jai Siya Ram 🙏🌹🌹

Rama Devi Sahu

Rama Devi Sahu

Dec 6, 2025

Dhanyawad 🌹 Jai Shani Dev 🙏 Subha Dopahar Jii 🙏 Bhagwan Shri Shani Dev Ji ki Aasirbad Aap pr Sadeib Bani Rahe 🙏🌹🌹

Rama Devi Sahu

Rama Devi Sahu

Dec 6, 2025

🙏‼️ Om Shang Shaneischaray Namah 🙏 Bhagwan Shri Shani Dev Ji ki Aasirbad Aap pr Sadeib Bani Rahe 🙏🌹🌹

Rama Devi Sahu

Rama Devi Sahu

Dec 6, 2025

Jai Shani Dev 🙏 Subha Shanivar Subah Kamanayen ke Sath Subha Madhyahana Bahana 🌹 Aap ka Din Subha Mangalmay Ho 🌹😊🌹

Rama Devi Sahu

Rama Devi Sahu

Dec 6, 2025

Jai jai Shani Dev 🙏 Shubha Dopahar Jii 🙏🌹🌹

प्रेम कुमार

प्रेम कुमार

Dec 6, 2025

🌹🌹 ऊं शनैश्चराय नमः 🌹🌹 शुभ प्रभात वंदन आप का दिन मंगलमय हो बहना 🌹 आप हमेशा खुश रहे स्वस्थ रहें 🌹🌹

Sanjay  Ahlawat

Sanjay Ahlawat

Dec 6, 2025

बहुत ही सुन्दर जानकारी दी है धन्यवाद