
Srikumar महाराज🇮🇳☸️
228 days ago
कल, गुरुवार15*मेष राशि* आज का दिन मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। किसी परिजन से मुलाकात हो सकती है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। घूमने-फिरने की योजना बनेगी, लेकिन ससुराल पक्ष से जुड़ा कोई लेन-देन नुकसानदायक हो सकता है। *वृष राशि* आज संपत्ति से जुड़े मामलों में सतर्कता जरूरी है। मेहनत का फल मिलेगा, लेकिन विरोधी भी सक्रिय रहेंगे। किसी को नीचा दिखाने की कोशिश आपके लिए उलटी पड़ सकती है। *मिथुन राशि* आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आपको अपने काम में सफलता मिलेगी, और आपके प्रयासों को पहचान मिलेगी। आपके रिश्तों में सुधार होगा, और आप अपने प्रियजनों के साथ अच्छा समय बिताएंगे। *कर्क राशि* आय में बढ़ोतरी के संकेत हैं, लेकिन गुस्से पर नियंत्रण जरूरी है। कानूनी मामलों में उलझने से बचें। उधार चुकाने का दबाव रहेगा। पिता से जुड़ी कोई जिम्मेदारी मिल सकती है। *सिंह राशि* आज हर फैसला सोच-समझकर लें। जल्दबाजी नुकसान करा सकती है। सिंगल लोगों की किसी खास व्यक्ति से मुलाकात संभव है। माता की सेहत को लेकर भागदौड़ और खर्च बढ़ सकता है। *कन्या राशि* आज चुनौतियाँ रहेंगी, लेकिन सीखने के मौके भी मिलेंगे। बिना मांगे सलाह देना विवाद बढ़ा सकता है। संतान से जुड़ा कोई खर्च संभव है। उच्च शिक्षा के योग बन रहे हैं। *तुला राशि* आज ऊर्जा भरपूर रहेगी, लेकिन जोखिम लेने से बचें। कार्यक्षेत्र में विवाद से दूर रहें। बैंकिंग या निवेश से जुड़ी अच्छी जानकारी मिल सकती है। जीवनसाथी से सरप्राइज मिल सकता है। *वृश्चिक राशि* आज आर्थिक पक्ष मजबूत होकर, धन सम्मान यश कीर्ति की वृद्धि होगी। रुका हुआ कार्य सिद्ध होगा। वाणी पर संयम न रखने से विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। *धनु राशि* आज गृहोपयोगी वस्तुओं पर धन का खर्चा होगा। सांसारिक सुख भोग के साधनों में वृद्धि होगी। अधीनस्थ कर्मचारी या किसी सम्बन्धी के कारण तनाव बढ़ सकता है। रूपये पैसे के लेन-देन में सावधानी बरतें। *मकर राशि* आज व्यावसायिक क्षेत्र में मन के अनुकूल लाभ होने का हर्ष होगा। आर्थिक स्थिति पूर्वापेक्षा अधिक सुदृढ़ होगी। व्यवसाय परिवर्तन की योजना बन रही है। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता और पारिवारिक उत्तरदायित्व पूर्ण होंगे। *कुंभ राशि* आज मिला-जुला दिन रहेगा। छोटे लाभ के अवसर हाथ से न जाने दें। खान-पान में लापरवाही आर्थिक और स्वास्थ्य दोनों नुकसान दे सकती है। छात्रों को पढ़ाई में अतिरिक्त मेहनत करनी होगी। *मीन राशि* आज भावनाओं में बहकर फैसले लेने से बचें। जल्दबाजी और विवाद दोनों नुकसानदायक हैं। कारोबार में कोई भ्रमित करने की कोशिश कर सकता है। एक साथ कई काम आने से तनाव बढ़ेगा, इसलिए प्राथमिकता तय करें। 012026राशिफल

Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!
