MyMandirInstall
Profile

Rama Devi Sahu

245 days ago

*🌞~ आज का हिन्दू पंचांग ~🌞* *⛅दिनांक - 29 दिसम्बर 2025* *⛅दिन - सोमवार* *⛅विक्रम संवत् - 2082* *⛅अयन - दक्षिणायण* *⛅ऋतु - शिशिर* *⛅मास - पौष* *⛅पक्ष - शुक्ल* *⛅तिथि - नवमी सुबह 10:12 तक तत्पश्चात् दशमी* *⛅नक्षत्र - रेवती सुबह 07:41 तक, तत्पश्चात् अश्विनी प्रातः 06:04 दिसम्बर 30 तक, तत्पश्चात् भरणी* *⛅योग - परिघ सुबह 07:36 तक, तत्पश्चात् शिव प्रातः 04:31 दिसम्बर 30 तक, तत्पश्चात् सिद्ध* *⛅राहुकाल - सुबह 08:28 से 09:48 तक (उज्जैन मानक समयानुसार)* *⛅सूर्योदय - 07:07* *⛅सूर्यास्त - 05:51 (सूर्योदय एवं सूर्यास्त उज्जैन मानक समयानुसार)* *⛅दिशा शूल - पूर्व दिशा में* *⛅ब्रह्ममुहूर्त - प्रातः 05:21 से प्रातः 06:14 तक (उज्जैन मानक समयानुसार)* *⛅अभिजीत मुहूर्त - दोपहर 12:08 से दोपहर 12:51 तक (उज्जैन मानक समयानुसार)* *⛅निशिता मुहूर्त - रात्रि 12:03 दिसम्बर 30 से रात्रि 12:56 दिसम्बर 30 तक (उज्जैन मानक समयानुसार)* *🌥️विशेष - नवमी को लौकी खाना गोमांस के समान त्याज्य है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंड: 27.29-34)* *🔹आरती में कपूर का उपयोग क्यों ?🔹* *🔸सनातन संस्कृति में पुरातन काल से आरती में कपूर जलाने की परम्परा है । आरती के बाद आरती के ऊपर हाथ घुमाकर अपनी आँखों पर लगाते हैं, जिससे दृष्टी -इन्द्रिय सक्रिय हो जाती है । पूज्य बापूजी के सत्संग -वचनामृत में आता है : “आरती करते हैं तो कपूर जलाते हैं । कपूर वातावरण को शुद्ध करता है, पवित्र वातावरण की आभा पैदा करता है । घर में देव-दोष है, पितृ -दोष हैं, वास्तु -दोष हैं, भूत -पिशाच का दोष है या किसीको बुरे सपने आते हैं तो कपूर की ऊर्जा उन दोषों को नष्ट कर देती है ।* *🔸बोलते हैं कि संध्या होती है तो दैत्य-राक्षस हमला करते हैं इसलिए शंख , घंट बजाना चाहिए, कपूर जलाना चाहिए, आरती-पूजा करनी चाहिए अर्थात संध्या के समय और सुबह के समय वातावरण में विशिष्ट एवं विभिन्न प्रकार के जीवाणु होते हैं जो श्वासोच्छवास के द्वारा हमारे शरीर में प्रवेश करके हमारी जीवनरक्षक जीवनरक्षक कोशिकाओं से लड़ते हैं । तो देव-असुर संग्राम होता है, देव माने सात्त्विक कण और असुर माने तामसी कण । कपूर की सुगंधि से हानिकारक जीवाणु एवं विषाण रूपी राक्षस भाग जाते हैं ।* *🔸वातावरण में जो अशुद्ध आभा है इससे तामसी अथवा निगुरे लोग जरा-जरा बात में खिन्न होते हैं, पीड़ित होते हैं लेकिन कपूर और आरती का उपयोग करनेवालों के घरों में ऐसे कीटाणुओं का, ऐसो हलकी आभा का प्रभाव नहीं टिक सकता है ।* *🔸अत: घर में कभी-कभी कपूर जलाना चाहिए, गूगल का धूप करना चाहिए । कभी-कभी कपूर की १ – २ छोटी-छोटी गोली मसल के घर में छिटक देनी चाहिए । उसकी हवा से ऋणायान बनते हैं, जो हितकारी हैं । वर्तमान के माहौल में घर में दीया जलाना अथवा कपूर की कभी-कभी आरती कर लेना अच्छा है ।* *🌞🚩🚩 *" ll जय श्री राम ll "* 🚩🚩🌞*

Post media

Comments (12)

Rama Devi Sahu

Rama Devi Sahu

Dec 29, 2025

Ji Namaste 🙏🙏🔱 Har Har Mahadev Ghar ghar Mahadev 🙏🌿🔱

Rama Devi Sahu

Rama Devi Sahu

Dec 29, 2025

🙏🔱 Jai Shree Mahakaal 🔱 Shubha Dopahar Jii 🙏🌹🌹

Rama Devi Sahu

Rama Devi Sahu

Dec 29, 2025

🙏🔱 Om Namah Shivay 🙏 Subha Dopahar Jii 🙏🔱🌿

Rama Devi Sahu

Rama Devi Sahu

Dec 29, 2025

🙏🌿🔱 Har Har Mahadev Ghar ghar Mahadev 🙏 Subha Dopahar Jii 🌹❤️🌹

Rama Devi Sahu

Rama Devi Sahu

Dec 29, 2025

🙏🔱🌿 Om Namah Shivay 🙏 Subha Dopahar Jii 🙏🌹🌿🔱

Rama Devi Sahu

Rama Devi Sahu

Dec 29, 2025

🙏🔱 Har Har Mahadev Ghar ghar Mahadev 🙏🌿🔱 Shubha Dopahar Jii 🙏🌹🌹

Rohit  Patel

Rohit Patel

Dec 29, 2025

जी रमा जी नमस्कार जी 🌹🙏....🔱 हर हर महादेव घर घर महादेव 🌿🙏💞

R k jangid 

phulera Jaipur

R k jangid phulera Jaipur

Dec 29, 2025

जय महाकाल की सुप्रभात वंदन जी 🙏

Radhe Radhe

Radhe Radhe

Dec 29, 2025

‼️ ॐनमःशिवाय हर हर महादेव ‼️

 Sanju  ❤️

Sanju ❤️

Dec 29, 2025

Jai shiv shankar bhagwan ki jai ho 👏