MyMandirInstall
Profile

Rama Devi Sahu

211 days ago

... #सुखद_यात्रा प्रभु श्रीराम ने एक बार लक्ष्मण से पूछा ~ तुमने अयोध्या से लेकर लंका तक की यात्रा की, परन्तु उस यात्रा में सबसे अधिक आनंद तुम्हें कब आया❓ लक्ष्मणजी ने कहा ~ मेरी सबसे बढ़िया यात्रा तो लंका में हुई, और वह भी तब हुई जब मेघनाद ने मुझे बाण मार दिया। प्रभु ने हंसकर कहा कि लक्ष्मण ! तब तो तुम मूर्छित हो गये थे, उस समय तुम्हारी यात्रा कहाँ हुई थी❓ तब लक्ष्मणजी ने कहा कि प्रभु ! उसी समय तो सर्वाधिक सुखद यात्रा हुई। लक्ष्मणजी का तात्पर्य था कि अन्य जितनी यात्राएं हुईं उन्हें तो मैंने चलकर पूरा किया। लेकिन इस यात्रा की सबसे बड़ी विशेषता यह थी कि मूर्छित होने के बाद हनुमानजी ने मुझे गोद में उठा लिया, और आपकी गोद में पहुँचा दिया। तो प्रभु ! संत की गोद से लेकर ईश्वर की गोद तक की जो यात्रा थी जिसमें रंचमात्र कोई पुरुषार्थ नहीं था, उस यात्रा में जितनी धन्यता की अनुभूति हमें हुई , वह तो सर्वथा वाणी से परे है। लक्ष्मणजी ने कहा ~ प्रभु ! शेषनाग के रूप में आपको गोदी में सुलाने का सुख तो मैंने देखा था, लेकिन आपकी गोदी में सोने का सुख तो सन्त की प्रेरणा से ही मुझे प्राप्त हुआ। इसलिए सबसे महान वही यात्रा थी जो हनुमानजी की गोद से आपकी गोदी तक हुई थी। और तब भगवान श्री राघवेन्द्र ने लक्ष्मण को हृदय से लगा लिया॥ ॥जय श्री सियाराम॥ ॥ जय हनुमान॥ .

Post media

Comments (2)

Rama Devi Sahu

Rama Devi Sahu

Jan 31, 2026

🙏‼️ Shri Ram Bhakt Hanuman Ji ki Jai Ho 🙏 Subha Dopahar ki Ram Ram Jii 🙏 Bhagwan Aap ko Hamesha Mangal Rakhe or Swastha Surakshit Rakhe 🙏 Aap ka Din Subha Mangalmay Ho 🌹🌹

Radhe Radhe

Radhe Radhe

Jan 31, 2026

‼️ॐ हं हनुमंते नमः सुप्रभात शुभ शनिवार जय श्री राम जय बजरंगबली। जय शनि देव भगवान।।‼️