
Rama Devi Sahu
156 days ago
#अधिक मास की सबसे दुर्लभ और शक्तिशाली पद्मिनी एकादशी है आज,27/05/2026 कहा जाता है इस दिन भगवान विष्णु की भक्ति करने से ऐसा पुण्य मिलता है, जो सामान्य दिनों से बहुत कठिन माना गया है सबसे हैरान करने वाली बात जानते हैं, यह एकादशी हर साल नहीं आती। केवल अधिक मास में आती है, इसलिए इसे बेहद दुर्लभ माना गया है, पुराणों मे बताया गया है, श्रद्धा और विश्वास से किया गया ये व्रत, भक्त के जीवन मे साकारात्मक परिवर्तन ला सकता है, इसलिए लाखों लोग इस दिन उपवास रखते हैं,और भगवान विष्णु की पूजा करते हैं,लेकिन इस दिन भूखा रहना ही उपवास नहीं माना जाता क्रोध, झूठ, अपशब्द और तामसिक भोजन से दूर रहना भी उतना ही आवश्यक माना गया है, सुबह स्नान करके भगवान विष्णु को तुलसी, पीले पुष्प और दीप अर्पित करें और श्रद्धापूर्वक बोलिए, ऊँ नमो भगवते #वासुदेवाय 🙏 मान्यता है कि इस एकादशी पर किया गया छोटा सा पुन्य भी कई गुना फलदाई माना जाता है। यही कारण है कि इस दिन को संत और भक्त पवित्र मानते हैं।

Comments (3)

Savita om namah shivay 🙏🌹
May 27, 2026
om namah Narayana 🙏🌹 shubh prabhat vandan ji

Rama Devi Sahu
May 27, 2026
Jai Shree Shyam 🌹 Shubha Budhvaar or Padmini Ekadashi ki Hardik Shubhkamnaye ke Sath Suprabhat Ji 🌹🌹

Rakesh Kumar
May 27, 2026
jai shree shyam 🙏
