
Rama Devi Sahu
207 days ago
तेरी मंद मंद मुस्कनिया पर बलिहार सांवरे , बलिहार सांवरे तेरी मंद मंद मुस्कनिया पर बलिहार सांवरे , बलिहार सांवरे। । तेरे बाल बड़े घुंघराले , जैसे हो बादल कारे। तेरी मोर मुकुट लटकानिया पर बलिहार सांवरे , बलिहार सांवरे। । तेरी चाल अजब मतवाली लगती है प्यारी प्यारी। तेरी मधुर मधुर पैजनिया पर बलिहार सांवरे , बलिहार सांवरे तेरी मंद मंद मुस्कनिया पर बलिहार सांवरे , बलिहार सांवरे। । तेरे नैन बड़े कजरारे मटके हैं कारे कारे तेरी तिरछी सी चितवनिया पे बलिहार सांवरे , बलिहार सांवरे तेरी मंद मंद मुस्कनिया पर बलिहार सांवरे , बलिहार सांवरे। । तेरे संग में राधा प्यारी लगती है सबसे न्यारी तेरी युगल छवि पर मैं जाऊं बलिहार सांवरे बलिहार सांवरे तेरी मंद मंद मुस्कनिया पर बलिहार सांवरे बलिहार सांवरे
Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!
