MyMandirInstall
Profile

Rama Devi Sahu

407 days ago

🙏‼️ Jai Shree Ram ‼️🙏 Dt19.07.2025 (Saturday) *************************** 🙏 Subha Shanivar ki Subha Kamanayen 🙏 Suprabhat 🙏 ।। राम ।। वृन्दावन की एक सत्य घटना - एक बार वृन्दावन में एक संत हुए श्री देवाचार्य नागाजी महाराज(कोई कहता नागा बाबा) - निम्बार्क सम्प्रदाय में। उनकी बड़ी बड़ी जटाएं थी। वो वृन्दावन के सघन वन में जाके भजन करते थे। एक दिन जा रहे थे तो रास्ते में उनकी बड़ी बड़ी जटाए झाडियो में उलझ गई। उन्होंने खूब प्रयत्न किया किन्तु सफल नहीं हो पाए। और थक के वही बैठ गए और बैठे बैठे गुनगुनाने लगे। "हे मुरलीधर छलिया मोहन हम भी तुमको दिल दे बैठे, गम पहले से ही कम तो ना थे, एक और मुसीबत ले बैठे " बहोत से ब्रजवासी जन आये और बोले बाबा हम सुलझा देवे तेरी जटाए तो बाबा ने सबको डांट के भगा दिया और कहा की जिसने उलझाई वोही आएगा अब तो सुलझाने। बहोत समय हो गया बाबा को बैठे बैठे...... "तुम आते नहीं मनमोहन क्यों इतना हमको तडपाते हो क्यों । प्राण पखेरू लगे उड़ने, तुम हाय अभी शर्माते हो क्यों।" तभी सामने से 15-16 वर्ष का सुन्दर किशोर हाथ में लकुटी लिए आता हुआ अकेला दिखा। जिसकी मतवाली चाल देखकर करोडो काम लजा जाएँ। मुखमंडल करोडो सूर्यो के जितना चमक रहा था। और चेहरे पे प्रेमिओ के हिर्दय को चीर देने वाली मुस्कान थी। आते ही बाबा से बोले बाबा हमहूँ सुलझा दें तेरी जटा। बाबा बोले आप कोन हैं श्रीमान जी? तो ठाकुर जी बोले हम है आपके ठाकुरजी व्रज बिहारी। तो बाबा बोले हम तो किसी व्रज बिहारी को नहीं जानते। तो भगवान् फिर आये थोड़ी देर में और बोले बाबा अब सुलझा दें। तो बाबा बोले अब कोन है श्रीमान जी । तो ठाकुर बोले हम हैं वृन्दावन बिहारी। तो बाबा बोले हम तो किसी वृन्दावन बिहारी को नहीं जानते। तो ठाकुर जी बोले तो बाबा किसको जानते हो बताओ? तो बाबा बोले हम तो निकुंज बिहारी को जानते हैं। तो भगवान् ने तुरंत निकुंज बिहारी का स्वरुप बना लिया। ले बाबा अब सुलझा दूँ। तब बाबा बोले च्यों रे लाला हमहूँ पागल बनावे लग्यो! निकुंज बिहारी तो बिना श्री राधा जू के एक पल भी ना रह पावे और एक तू है अकेलो सोटा सो खड्यो है। तभी पीछे से मधुर रसीली आवाज आई बाबा हम यही हैं। ये थी हमारी श्री जी। और श्री जी बोली - "अब सुलझा देवे बाबा आपकी जटा"। तो बाबा मन्द मन्द मुस्कुराए और बोले -"लाडली जू आपका दर्शन पा लिया अब ये जीवन ही सुलझ गया तो जटा की क्या बात है" !!! राधे राधे ।। **(यह स्थान अभी भी है,कदम्बखण्डी,भक्त सब दर्शन करते है।कहाँ जाता है कि, ठाकुरजी खुद बाबा की जटा खोल दिया,और राधाजी अपने हातो से बाबा को प्रसाद खिलाया, उस स्थान पे अब राधाकृष्ण निकुंज बिहारी मंदिर है,उस मन्दिरमें इस घटना को पत्थर पे खोदाई किया गया है,यह बरसाना से गाड़ी में आधा घन्टा दूर है) ************************************

Comments (12)

Saumya Sharma

Saumya Sharma

Jul 19, 2025

जय श्री राम 🙏 शुभरात्रि वंदन बहना जी 🙏🌹😊 आने वाला दिन आपके लिए शुभ व मंगलमय हो 🙏🌹😊 आप सपरिवार सदैव स्वस्थ और खुश रहें 🙏🌹😊

Deepak  karki

Deepak karki

Jul 19, 2025

❤️🔱🔔🙏🌹राम राम जी 🙏जय श्री राम बजरंग बली हनुमान जी🌹 शनि देव महाराज जी🔔 शुभ रात्रि वंदन बहन जी ❤️🔱🔔🙏🌹

Radhe Radhe

Radhe Radhe

Jul 19, 2025

🙏🪔🪔🪔🙏

Radhe Radhe

Radhe Radhe

Jul 19, 2025

🌹🌹 राधे राधे जी शुभ रात्रि की ढेर सारी शुभकामनाएं।।🌹🌹

RAKESH SHARMA OM NAMH SHIVAY 🥀🚩

RAKESH SHARMA OM NAMH SHIVAY 🥀🚩

Jul 19, 2025

श्री कृष्ण गोविंद हरे मुरारी है नाथ नारायण वासुदेवाय नमो नमः हार्दिक मंगलमय शुभकामना से शुभ रात्रि वंदन एवम स्नेहिल सादर नमन 🙏🙏

ranjit  chavda

ranjit chavda

Jul 19, 2025

जय श्री राम जय वीर हनुमान जी शुभरात्रि की सुभकामनाये जी प्रभु श्री राम जी की एवं हनुमान जी की कृपा दृस्टि आप पर बनी रहे जी,आशीर्वाद बना रहे जी धन्यवाद जी 🔔🔔🙏

Suresh Kumar

Suresh Kumar

Jul 19, 2025

राधे राधे जी 🌹🙏🌹शुभ रात्री वंदन 🌺🌺🌺ठाकुर जी की कृपा आप पर एवं आपके परिवार पर सदा बनी रहे 🌷

ranjit  chavda

ranjit chavda

Jul 19, 2025

जय वीर हनुमान जी,जय श्री राम जी की,शुभ दोहपर की मंगलमय सुभकामनाये जी आपका हर पल खुसिओ हरा एवं आनंद से परिपूर्ण रहे जी,प्रभु श्री हनुमान जी की कृपा आप पर सदा सर्वदा बनी रहे जी,धन्यवाद जी 🔔🔔🙏🌹🙏

ranjit  chavda

ranjit chavda

Jul 19, 2025

🙏🔔श्री राम जय राम जय जय राम 🔔🙏