MyMandirInstall
Profile

Rama Devi Sahu

298 days ago

🌷🚩 ॐ श्री विष्णु प्रियाये नमो नमः 🚩🌷 🌷🌿 ॐ श्री पार्वती पतये नमः 🌿🌷 🌼🌷🙏🏻 प्रातः वंदन 🙏🏻🌷🌼 🙏🌼 हे ज्योतिर्मय...!🌹🙏 🌹🙏🏼 हमारा प्रणाम स्वीकार करो...🙏🏼🌹 🚩 हे प्रभु! मनुष्य अपनी जीवनयात्रा में आवश्यकताओं, इच्छाओं में बंधा रहता है। जिनके कारण मनुष्य इस संसार में तरह-तरह के कर्म करता है, भटकता है, भ्रमित होता है और दुःख भोगता है। जो इच्छा हमारी उन्नति कराए, हमें आपका प्रेम दे सके, जिससे-हमारे अंदर शांति आ सके। हम अपना और दूसरों का उद्धार कर सकें, उस इच्छा शक्ति को आप हमें प्रदान कीजिए। 🙏🏼 हे प्रभु! आप हमें वह सुबुद्धि प्रदान कीजिए, जिसके प्रकाश में हम उचित निर्णय लेकर उत्तम पथ पर अग्रसर हो सकें। 🙏🏼 हे नारायण! आप ऐसी कृपा करें कि जिससे जीवन के अंतिम भाग तक यह शरीर कर्मशील बना रहे, कर्मठ बना रहे, सेवा करता रहे, लेकिन सेवा कराए नहीं। सदैव चेहरे पर मुस्कान,माथे पर शीतलता और वाणी में माधुर्य बना रहे। 🙏🏼 हे दाता! इतना धन-समृद्धि प्रदान करना कि ये हाथ कभी दूसरों के आगे फैले नहीं और हमारे कार्य पूर्ण होते रहें। 🙏🏼 हे प्रभु! आंखों में ऐसी प्रेम दृष्टि देना जिससे कि हम द्वेष और घृणा से ऊपर उठकर जी सकें। हम कभी भी वैर के बीज को संसार में फैलाएं नहीं। 🙏🏼 *जहां भी जाएं शांति की सुखद छाया चारों ओर फैला सकें। ऐसा हमें आशीर्वाद प्रदान करें। आपसे हमारी यही विनती है। इसे स्वीकार करें।*👏👏 🙏🌷 जय गुरुदेव जी। 🙏🌷 जय श्री गणेश जी। 🙏🌷 जय मां लक्ष्मी जी । 🙏🌷 जय मां सरस्वती जी। 🙏🌷 जय मां पार्वती जी। 🙏🌷 जय श्री सीताराम जी। 🙏🌷 जय श्री हरि विष्णु जी। 🙏🌷 जय श्री राधे कृष्ण । 🙏🌷 जय श्री हनुमान जी। 🙏🌷 जय श्री भोलेनाथ जी । 🙏🌷 जय श्री शनिदेव जी...।। 🙏🏻 सभी सनातन प्रेमियों को कार्तिक पूर्णिमा और देव दीपावली की हार्दिक बधाई एवं अनन्त शुभकामनाएं। 💐🌹🙏🏻 आप सभी का जीवन मंगलमय हो। प्रभु सभी भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण करें, इसी प्रार्थना के साथ .....👇🏻 🕉️🌹🙏🏻जय शिव शम्भू 🌷💜 🕉️🌹🙏🏻जय श्री हरी 🌷💙 🕉️🌹🙏🏻 हर हर महादेव 🌷💛 🙏🕉️⛳⛳🕉️⛳⛳🕉️⛳⛳🕉️⛳⛳🕉️🙏🕉️

Post media

Comments (0)

No comments yet. Be the first to comment!