
Rama Devi Sahu
180 days ago
*卐 ~ वैदिक हिन्दू पंचांग ~ 卐* *🌞दिनांक - 03 मार्च 2026* *⛅दिन - मंगलवार* *⛅विक्रम संवत् - 2082* *⛅अयन - उत्तरायण* *⛅ऋतु - वसंत* *⛅मास - फाल्गुन* *⛅पक्ष - शुक्ल* *⛅तिथि - पूर्णिमा शाम 05:07 तक तत्पश्चात् प्रतिपदा* *⛅नक्षत्र - मघा प्रातः 07:31 तक तत्पश्चात् पूर्वाफाल्गुनी* *⛅योग - सुकर्मा सुबह 10:25 तक तत्पश्चात् धृति* *⛅राहुकाल - दोपहर 03:35 से शाम 05:03 तक (उज्जैन मानक समयानुसार)* *⛅सूर्योदय - 06:47* *⛅सूर्यास्त - 06:31 (सूर्योदय एवं सूर्यास्त उज्जैन मानक समयानुसार)* *⛅दिशा शूल - उत्तर दिशा में* *⛅ब्रह्ममुहूर्त - प्रातः 05:09 से प्रातः 05:58 तक (उज्जैन मानक समयानुसार)* *⛅अभिजीत मुहूर्त - दोपहर 12:15 से दोपहर 01:02 तक (उज्जैन मानक समयानुसार)* *⛅निशिता मुहूर्त - मध्यरात्रि 12:14 से मध्यरात्रि 01:03 तक (उज्जैन मानक समयानुसार)* *🌥️व्रत पर्व विवरण - होली पूर्णिमा, चैतन्य महाप्रभु जयंती, लक्ष्मी जयंती, धुलेंडी, खग्रास चंद्रगहण* *🌥️विशेष - पूर्णिमा और व्रत के दिन स्त्री-सहवास तथा तिल का तेल खाना और लगाना निषिद्ध है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंड: 27.29-34)* *🔹होलाष्टक🔹* *🔸होलाष्टक फाल्गुन मास के अष्टमी से शुरू होता है पूनम दिन होलिका दहन के साथ समाप्त होती है ।* *🔸होलाष्टक से ले कर पूनम तक हिरण्यकश्यप ने भक्त प्रह्लाद को मारने के लिए कई यातनाएं दिया था । आठवां दिन हिरण्यकश्यप ने अपनी बहन होलिका की मदद ली थी । होलिका को यह वरदान था कि वह अग्नि में नहीं जलेगी, ऐसे में होलिका भक्त प्रह्लाद को अपनी गोद में लेकर अग्नि में बैठ गई । लेकिन भगवान विष्णु के आशीर्वाद से प्रह्लाद को अग्नि जला नहीं सकी, बल्कि होलिका इस अग्नि में जलकर भस्म हुई । यह सारी घटना उन्हीं आठ दिनों में हुई थी । जिन्हें होलाष्टक के नाम से जाना जाता है ।* *🔸इस आठ दिनों की अवधि को अशुभ माना जाता है । इस अवधि में किसी भी शुभ कार्य के लिए वर्जित माना जाता है ।* *🔹होलाष्टक में वर्जित कार्य :🔹* *1. विवाह करना ।* *2. वाहन खरीदना ।* *3. घर खरीदना ।* *4. भूमि पूजन ।* *5. गृहप्रवेश ।* *6. 16 संस्कार ।* *7. यज्ञ, हवन या होम ।* *8. नया व्यापार शुरु करना ।* *9. नए वस्त्र या कोई वस्तु खरीदना ।* *10. यात्रा करना ।* *🔸होलाष्टक के वक्त लोगों को सदाचार और संयम का पालन करना चाहिए । इसके अलावा इन दिनों में भगवान को याद करके मंत्र जप, साधना और आध्यात्मिक कार्य करना चाहिए । इस समय के अवधि साधना और सिद्धि के लिए काफी अनुकूल माना गया है ।* ?🚩🚩 *" ll जय श्री राम ll "* 🚩🚩🌞*

Comments (2)

Rama Devi Sahu
Mar 3, 2026
Ji Namaste 🙏 Mangalvar Subah ki Ram Ram Jii 🙏 Aap or Aap Saparivar ko Holi ki Hardik Shubhkamnaye 🙏🎉🎉 Happy Holi 🎉🎉 Swasth or Surakshit Rahe 🙏 Aap ka Din Subha Mangalmay Ho 🙏🌹🌹

R k jangid phulera Jaipur
Mar 3, 2026
जय सियाराम जी 🙏
