MyMandirInstall

_*।। शुभ श्रावण मास ।।*_ ( शिव तत्व विचार ) प्रत्येक स्थिति-परिस्थिति में प्रसन्न रहना भगवान शिव के जीवन से सीखना चाहिए। भगवान शिव बड़े भोले हैं और जो भोला है, वही दुनिया का नाथ बनने की पात्रता रखता है। शिवजी ने भीतर से अपने आपको इतना शक्तिसंपन्न, उच्च विचारयुक्त, धीर, गंभीर, सहनशील, धैर्यवान, मान-अपमान मुक्त बना रखा है, कि संसार की कोई भी स्थितियाँ उन्हें विचलित नहीं कर पाती हैं। शिवजी अपने हृदय में केवल राम नाम को रखते हैं, बाकी सब बाहर ही छोड़ देते हैं। जिनके हृदय में प्रभु श्रीराम हैं, उन्हीं के जीवन में विश्राम भी है। भगवान शिव अन्तर्मुखी हैं, स्वयं में स्थित रहते हैं। मजबूत बनो, ताकि प्रत्येक स्थिति का मुस्कुराकर सामना कर सको।एक बात और जो भोलेनाथ अर्थात कपट रहित सरल एवं सहज है, वही दुनिया का नाथ अर्थात सबके हृदय में बस जाने वाला भी बन जाता है। *आज का दिन शुभ मंगलमय हो।* हर हर महादेव 🙌🙇🙏

Post media

Comments (3)

Prem chand shami

Prem chand shami

Jul 21, 2025

हर हर महादेव 🙏🙏गोपेश्वर महादेव मथुरा 🙏

RAKESH SHARMA OM NAMH SHIVAY 🥀🚩

RAKESH SHARMA OM NAMH SHIVAY 🥀🚩

Jul 19, 2025

हर हर महादेव मां आदिशक्ति आशीर्वाद कृपा सदेव आप और परिवार पर बना रहे ॐ नमः शिवाय 🙏🙏