MyMandirInstall
Profile

Rama Devi Sahu

112 days ago

⚜️कलियुग के साक्षात आराध्य, भगवान श्री जगन्नाथ जी🚩🙏🏻 कलियुग के स्वामी 🤔 ⭕‼️⭕🚩 ⚜️श्री जगन्नाथ🌿🙏🏻 नीलाचल पर्वत पर विराजे, जगत के स्वामी कहलाते, हाथ अधूरे पर करुणा पूरी, भक्तों के कष्ट मिटाते।🤔 ✨संग बलभद्र भ्राता बलशाली, सुभद्रा मैया प्यारी, दिव्य त्रिमूर्ति के दर्शन पाकर, धन्य हुई दुनिया सारी। ✨कलियुग में साक्षात कृष्ण ही, दारु-ब्रह्म बन आए, भक्तों को अपनी शरण में लेने, अद्भुत रूप दिखाया। ✨नहीं स्वर्ण का मोह इन्हें, न छप्पन भोग सुहाए, भाव-कुटी में प्रेम से आकर, प्रभु दर्शन दे जाए। ✨मुख मंडल पर तेज निराला, बड़ी-बड़ी गोल आँखें, ब्रह्मांड समाया है इनमें ही, वेद भी जिनकी महिमा गाते। ✨रत्नों जड़ा मुकुट शीश पर, गले में मोती माला, दिव्य ज्योति से जगमगा रहा, ये जग का रखवाला। ✨भक्त खड़े कर जोड़ सामने, आँखों में प्रेमाश्रु धारा, प्रभु चरणों में शीश नवाकर, मिल गया स्वर्ग का द्वारा। ✨कण-कण में बसते श्री जगन्नाथ, घट-घट की ये जानते, सच्चे हृदय की पुकार पर, पल में दौड़े आते। ✨जय जगन्नाथ, जय बलदेवा, जय सुभद्रा मैया, भवसागर से पार लगा दो, प्रभु हमारी नैया।🙏🏻😭 ✨कलियुग के इस अंधकार में, आप ही ज्योति स्वरूप हो, साक्षात कृष्ण के अवतारी, आप ही परम अनूप हो।🙏🏻😢 ✨जय जगन्नाथ स्वामी🙏🏻 ✨जय वलभद्र देव🙏🏻 ✨जय सुभद्रा माइ🙏🏻 #दारुव्रम्ह_जगन्नाथ🐚🥀🙏🏻

Post media

Comments (0)

No comments yet. Be the first to comment!