
Srikumar महाराज🇮🇳☸️
181 days ago
*लट्ठमार होली, बरसाना 🌸* ब्रज क्षेत्र के बरसाना में एक अनूठी होली खेली जाती है, जिसे लट्ठमार होली कहा जाता है. बरसाना की यह लट्ठमार होली ना सिर्फ भारत में, बल्कि पूरे विश्व में प्रसिद्ध है. बरसाना में ही राधा रानी का जन्म हुआ था और प्रभु श्रीकृष्ण अपने मित्रों के साथ यहां होली खेलने पहुँचे थे. इस लट्ठमार होली को भगवान श्रीकृष्ण और राधारानी के बीच प्रेम का प्रतीक भी माना जाता है. बरसाने की होली फागुन मास के नवमीं से ही प्रारंभ हो जाती है, जो होली के बाद 5 दिन अर्थात रंग पंचमी तक चलती है, जिसमें हजारों की संख्या में भक्तजन हर्षोल्लास से सम्मिलित होते हैं. *मेरी संस्कृति…मेरा देश…मेरा अभिमान 🚩*
Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!
